मानसून से पहले नालों की सफाई तेज, महापौर व नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

अस्सी-नगवां व सीर गोवर्धन में जमीनी हकीकत परखी, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी, जलभराव रोकने के निर्देश

वाराणसी। मानसून से पहले नालों की सफाई को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने अस्सी-नगवां एवं सीर गोवर्धन क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर सफाई कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने प्रमुख नालों की सफाई की स्थिति का आकलन किया और संबंधित कर्मचारियों को कचरा व सिल्ट हटाने के निर्देश दिए। महापौर ने नगवां और आसपास के क्षेत्रों में नालों की सफाई का बारीकी से निरीक्षण करते हुए स्पष्ट किया कि मानसून से पूर्व सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई पूर्ण कर ली जाए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।

इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर साफ-सफाई, सड़कों की स्थिति और पेयजल व्यवस्था को लेकर फीडबैक भी लिया। नागरिकों द्वारा जल निकासी से जुड़े सुझाव दिए गए, जिन पर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।

वहीं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने विभागीय अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि निरीक्षण में पाई गई कमियों को तुरंत दूर किया जाए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    आरपीएफ, जीआरपी, चौबेपुर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई; कई भट्ठियां व शराब बनाने का सामान मिला, मौके पर किया गया नष्ट     रिपोर्ट : विरेंद्र…

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    वाराणसी की सर्वश्रेष्ठ नवाचारी शिक्षिका के रूप में मथुरा में मिला सम्मान, शिक्षण में नए प्रयोग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों की हुई सराहना     रिपोर्ट विरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड