फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, नहीं कराने पर नहीं मिलेगा अनुदानित यूरिया

सरकारी क्रय केंद्रों पर धान-गेहूं बिक्री में भी आएगी दिक्कत, अफसरों ने कैंपों का किया निरीक्षण

वाराणसी। प्रदेश शासन के निर्देश पर चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान को लेकर कृषि विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों को न केवल अनुदानित यूरिया व अन्य उर्वरक मिलने में परेशानी होगी, बल्कि सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं और धान की बिक्री भी प्रभावित होगी।

मंडल व जिला स्तर के अधिकारी लगातार कैंपों का निरीक्षण कर रहे हैं और किसानों को रजिस्ट्री के लाभों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। कैंपों में कृषि, राजस्व समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी किसानों के दस्तावेजों के आधार पर मौके पर ही फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।

संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार ने आराजी लाइन विकास खंड में आयोजित कैंप का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। जयापुर गांव में 111 किसानों की रजिस्ट्री लंबित मिलने पर उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने किसानों को आगाह किया कि फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने पर सरकारी योजनाओं का लाभ लेना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे किसानों को अनुदानित यूरिया, डीएपी सहित अन्य उर्वरक लेने में भी बाधा आएगी। साथ ही किसान सम्मान निधि की अगली किस्त भी रोकी जा सकती है।

उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों की डिजिटल पहचान है, जो भविष्य में उर्वरकों की खरीद और सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में काम करेगी। अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते रजिस्ट्री कराकर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली के 32 प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र, स्वरोजगार के लिए बैंक देगा वित्तीय सहयोग     रिपोर्ट: विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। राज्य सरकार की…

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी की लगाई गुहार, विधायक ने डीसीपी से फोन पर की वार्ता     रिपोर्ट विवेक राय  राजातालाब। जक्खिनी पुलिस चौकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल