शहीदों के सम्मान में 101 फीट तिरंगा न लगने पर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग, जनप्रतिनिधियों की सैलरी रोकने की उठी आवाज

चोलापुर शहीद स्मारक की अनदेखी पर आक्रोश—1942 के वीरों को अब तक नहीं मिला उचित सम्मान

 

वाराणसी। जनपद के चोलापुर स्थित शहीद स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज न लगाए जाने को लेकर अब मामला उच्च स्तर तक पहुंच गया है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं किसान नेता अजीत सिंह डोभी ने महामहिम राष्ट्रपति को पत्र भेजकर वाराणसी के सांसदों, विधायकों और उच्च अधिकारियों की सैलरी व भत्ते रोकने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक शहीदों के सम्मान में 101 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज नहीं लगाया जाता, तब तक यह कदम उठाया जाना चाहिए।

पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान चोलापुर थाने में ऐतिहासिक घटना घटी थी, जब देशभक्तों ने ब्रिटिश झंडे को उतारकर भारतीय ध्वज फहराने का प्रयास किया। इस दौरान अंग्रेजी हुकूमत ने पांच वीर सपूतों—राम नरेश उपाध्याय, पंचम राम, श्रीराम उर्फ बच्चू पटेल, चौथी राजभर और निरहू पटेल—को गोली मार दी थी।

आरोप है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी इन शहीदों के सम्मान में जिले के एकमात्र शहीद स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज तक नहीं लगाया गया। जबकि यहां कई बड़े नेताओं और जनप्रतिनिधियों का आगमन हो चुका है और समय-समय पर आश्वासन भी दिए गए, लेकिन धरातल पर कोई ठोस पहल नहीं हुई।

पत्र में यह भी कहा गया है कि हर वर्ष 17 अगस्त को शहीद दिवस के अवसर पर भी प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक कार्यक्रम या श्रद्धांजलि समारोह आयोजित नहीं किया जाता, जिससे क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश है।

अजीत सिंह डोभी ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री, सांसद, जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर को भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि इस गंभीर विषय पर उदासीन बने हुए हैं।

उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की है कि शहीदों के बलिदान को ध्यान में रखते हुए संबंधित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सैलरी व मानदेय तब तक रोकी जाए, जब तक चोलापुर शहीद स्मारक पर 101 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित नहीं कर दिया जाता।

इस मांग को लेकर क्षेत्र के किसानों और युवाओं में भी रोष व्याप्त है और वे इसे देश के वीर शहीदों के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा मान रहे हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    डॉ. संजय सिंह चौहान का ऐलान—2027 के विधानसभा चुनाव में 250 सीटों पर उतारेगी पार्टी के प्रत्याशी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के मुनारी खेल…

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    भगवान श्रीराम ने दुष्टों के संहार का लिया संकल्प, ऋषि-मुनियों को दिया अभय; लक्ष्मण को समझाया माया और भक्ति का रहस्य     रामनगर (वाराणसी)। रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता