गंगापुर नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई गति

एमएलसी व विधायक ने दी बधाई, पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनहित को बताया प्राथमिकता

रोहनिया (वाराणसी)। नगर पंचायत गंगापुर कार्यालय स्थित सभागार में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन स्नेहलता सेठ के प्रतिनिधि सत्यम सेठ ने की। समारोह में उप जिलाधिकारी राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार ने राज्यपाल द्वारा मनोनीत सभासद कमलेश गुप्ता, दिनेश शर्मा एवं अजय जायसवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा तथा रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह भी शामिल हुए।

शपथ ग्रहण के बाद नवमनोनीत सभासदों ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि हंसराज विश्वकर्मा और विधायक डॉ. सुनील पटेल ने नव नियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके जुड़ने से नगर पंचायत गंगापुर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और प्रशासनिक पारदर्शिता और मजबूत होगी।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत सत्यम सेठ द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन विजय राजभर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अधिशासी अधिकारी नवनीत जायसवाल ने प्रस्तुत किया।

समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से राजेश जैन, संजय केसरी, बब्बू सिंह, श्रीनाथ पटेल, सुमित सिंह, रजत सिंह, बंगाली गुप्ता, अरुण केसरी, लोकनाथ अग्रहरि, जयप्रकाश गुप्ता, चरण दास गुप्ता, लालमन यादव, रंजनी सिंह, सुबास गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, संतोष यादव, धर्मेंद्र, सुरेश एवं रोशन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    डॉ. संजय सिंह चौहान का ऐलान—2027 के विधानसभा चुनाव में 250 सीटों पर उतारेगी पार्टी के प्रत्याशी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के मुनारी खेल…

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    भगवान श्रीराम ने दुष्टों के संहार का लिया संकल्प, ऋषि-मुनियों को दिया अभय; लक्ष्मण को समझाया माया और भक्ति का रहस्य     रामनगर (वाराणसी)। रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता