विश्व होम्योपैथी दिवस पर आयुष मंत्री का संदेश, प्राकृतिक और सुरक्षित इलाज अपनाने की अपील

“केमिकल और साइड इफेक्ट से मुक्त चिकित्सा पद्धति है होम्योपैथी”—डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’

वाराणसी। दयाशंकर मिश्र दयालु ने विश्व होम्योपैथी दिवस (10 अप्रैल) के अवसर पर प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज की तेज़ रफ्तार और तनावपूर्ण जीवनशैली में सुरक्षित, प्रभावी और प्राकृतिक उपचार की मांग तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में होम्योपैथी एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में उभर रही है।

मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ. दयालु ने कहा कि होम्योपैथी केवल एक इलाज पद्धति नहीं, बल्कि शरीर की आंतरिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने का माध्यम भी है। इसका मूल सिद्धांत “जैसा रोग, वैसी दवा” है, जो रोग को जड़ से समाप्त करने की दिशा में कार्य करता है।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में जब लोग साइड इफेक्ट और रासायनिक दवाओं से बचने की ओर अग्रसर हैं, तब होम्योपैथी सुरक्षित और प्रभावशाली चिकित्सा के रूप में सामने आई है। यह पद्धति न केवल उपचार प्रदान करती है, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य संतुलन बनाए रखने में भी सहायक होती है।

आयुष मंत्री ने काशीवासियों सहित प्रदेश के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे होम्योपैथी के प्रति जागरूकता बढ़ाएं और प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाते हुए स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली के 32 प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र, स्वरोजगार के लिए बैंक देगा वित्तीय सहयोग     रिपोर्ट: विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। राज्य सरकार की…

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी की लगाई गुहार, विधायक ने डीसीपी से फोन पर की वार्ता     रिपोर्ट विवेक राय  राजातालाब। जक्खिनी पुलिस चौकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल