समीक्षा अधिकारी बनीं आकांक्षा चौरसिया, आज होगा भव्य स्वागत

देईपुर की बेटी ने UPPSC में पाई सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर; युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा

वाराणसी: जनपद की प्रतिभाशाली बेटी आकांक्षा चौरसिया ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर समीक्षा अधिकारी (Review Officer) पद हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे इलाके में हर्ष और गौरव का माहौल है।

जंसा थाना क्षेत्र के देईपुर गांव की निवासी आकांक्षा, दुर्गा प्रसाद चौरसिया और सीता चौरसिया की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अर्जुन प्रसाद मेमोरियल स्कूल, मिर्जामुराद से तथा इंटरमीडिएट सेंट जॉन्स स्कूल, भट्टी लोहता से प्राप्त की। इसके बाद राजा बलवंत सिंह कॉलेज, ज्ञानपुर से बी.एससी. में गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी मेधा का परिचय दिया।

जानकारी के अनुसार, आकांक्षा ने वर्ष 2023 में प्रयागराज में रहकर पहली बार इस परीक्षा में प्रयास किया था। निरंतर मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने वर्ष 2026 में सफलता अर्जित की। उनकी यह उपलब्धि आज क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

परिजनों द्वारा उनके गृह आगमन पर आज भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, रिश्तेदार और शुभचिंतक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

आयोजनकर्ता चाचा राजकुमार चौरसिया ने बताया कि आकांक्षा की सफलता यह संदेश देती है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

आकांक्षा चौरसिया की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे वाराणसी जनपद के लिए गर्व का विषय है, जो आने वाली पीढ़ी को नई दिशा देने का कार्य करेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, चौबेपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    17 वर्षीय किशोरी के अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त सुंगुलपुर अंडरपास के पास से दबोचा गया, मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS,…

    गंगा स्नान के दौरान छात्र की डूबने से मौत, चार घंटे बाद मिला शव

    मार्कण्डेय महादेव घाट पर हुआ हादसा, मित्र के सामने गहरे पानी में समाया छात्र; सुरक्षा इंतजामों पर फिर उठे सवाल   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास, प्रभावी विवेचना से पीड़िता को मिला न्याय

    दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास, प्रभावी विवेचना से पीड़िता को मिला न्याय

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, चौबेपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, चौबेपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    गंगा स्नान के दौरान छात्र की डूबने से मौत, चार घंटे बाद मिला शव

    गंगा स्नान के दौरान छात्र की डूबने से मौत, चार घंटे बाद मिला शव

    माँ वन शक्ति देवी धाम पहुंचे एमएलसी बृजेश सिंह, पूज्य गुरुदेव से लिया दिव्य आशीर्वाद

    माँ वन शक्ति देवी धाम पहुंचे एमएलसी बृजेश सिंह, पूज्य गुरुदेव से लिया दिव्य आशीर्वाद

    काशी को ₹25,000 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट की सौगात, खुशी में झूमे भाजपाई

    काशी को ₹25,000 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट की सौगात, खुशी में झूमे भाजपाई

    रक्तांचल सीज़न-3 के सितारों ने बनारस की संस्कृति और मेहमाननवाज़ी का लिया आनंद

    रक्तांचल सीज़न-3 के सितारों ने बनारस की संस्कृति और मेहमाननवाज़ी का लिया आनंद