सनातन संस्कारों के प्रसार पर जोर, संगठन मजबूती को लेकर मंथन

राष्ट्रीय सनातन संघ की महानगर कोर कमेटी की बैठक में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने का लिया संकल्प

वाराणसी: शिवपुर स्थित सीताराम विहार कॉलोनी में रविवार को राष्ट्रीय सनातन संघ की महानगर कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सनातन धर्म के मूल संस्कारों के संरक्षण, संवर्धन और उनके व्यापक प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन को महानगर स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए रणनीतिक बिंदुओं पर मंथन हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय, राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र पांडेय तथा प्रदेश संरक्षक नागेश्वर सिंह ने कहा कि सनातन धर्म की परंपराएं भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं। इन्हें समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पदाधिकारियों से जनसंपर्क बढ़ाने और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस दौरान वाराणसी मंडल प्रभारी विजय शंकर चौबे, मंडल अध्यक्ष सुमन पांडेय, जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश चतुर्वेदी, जिला प्रभारी शिवपूजन सिंह, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह सहित उज्जवल पांडेय, हर्ष, वकील यादव और सचिन त्रिपाठी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत महानगर प्रभारी राजेश त्रिपाठी के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने संगठन की वर्तमान गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। अंत में सभी पदाधिकारियों ने सनातन संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में सकारात्मक सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही गूंजे जयकारे, परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण संवादों ने दर्शकों को किया रोमांचित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी