रामपुर में भीषण आग से गेहूं की फसल राख, ढाई बीघा खेत स्वाहा

ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, तीन किसानों को भारी नुकसान; कारणों की जांच जारी

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर: नगर पंचायत रामपुर क्षेत्र में रविवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत को पलभर में राख कर दिया। कस्बे में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पीछे करीब तीन बजे गेहूं के खेत में आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

तेज हवा के चलते आग तेजी से आसपास के खेतों में फैलने लगी, जिससे खड़ी फसल इसकी चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिना देर किए एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलते ही रामपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही कई पीआरबी वाहन भी घटनास्थल पर पहुंचे, हालांकि तब तक ग्रामीण आग को काफी हद तक नियंत्रित कर चुके थे।

इस अग्निकांड में किसान जयदेव दुबे, ओमप्रकाश उर्फ बडेलाल प्रजापति और राजन गौतम की लगभग ढाई बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। घटना से प्रभावित किसानों को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस स्थान पर आग लगी वहां अक्सर अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है। आशंका जताई जा रही है कि जलती बीड़ी या सिगरेट फेंकने से आग भड़की हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों की तत्परता और सहयोग से आग को समय रहते काबू में कर लिया गया, अन्यथा नुकसान और भी व्यापक हो सकता था।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा; कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय…

    राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर विद्यासागर सोनकर को बधाई

    जौनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता के नामांकन पर जिले में खुशी, कार्यकर्ताओं ने जताया विश्वास—संसदीय अनुभव से प्रदेश और जौनपुर के विकास को मिलेगी नई गति     रिपोर्ट अभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन