कम्पोजिट विद्यालय बामी में वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

पुरस्कार वितरण के साथ ‘अटेंडेंस स्टार ऑफ द ईयर’ की घोषणा, अभिभावकों को भी किया गया सम्मानित

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

मछलीशहर (जौनपुर): विकास खंड मछलीशहर के कम्पोजिट विद्यालय बामी में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती सरोज सिंह ने की। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ मछलीशहर इकाई के अध्यक्ष रोहित यादव का विद्यालय परिवार द्वारा अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कक्षा एक से आठ तक के छात्रों को शैक्षिक उत्कृष्टता के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मेडल देकर सम्मानित किया गया।

विशेष रूप से प्रत्येक कक्षा में पूरे वर्ष सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को ‘अटेंडेंस स्टार ऑफ द ईयर’ का खिताब देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को भी सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। इस सत्र में नए नामांकन कराने वाले बच्चों का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया।

विद्यालय की स्वच्छता व्यवस्था में योगदान के लिए सफाई कर्मचारी संजय पटेल को ‘उत्कृष्ट स्वच्छता दूत’ के रूप में अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में धर्मेंद्र तिवारी, प्रमोद तिवारी, प्रताप चंद्र यादव, मुन्ना शर्मा, राहुल यादव, सचिदानंद पाठक, शैलेन्द्र सिंह, सतीश यादव, आनंद मौर्य, प्रेमलता सिंह, संदीप श्रीवास्तव, शिव कुमार, प्रीति पटेल, गुड्डू सिंह, रेनू सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्योति भूषण सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा; कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय…

    राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर विद्यासागर सोनकर को बधाई

    जौनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता के नामांकन पर जिले में खुशी, कार्यकर्ताओं ने जताया विश्वास—संसदीय अनुभव से प्रदेश और जौनपुर के विकास को मिलेगी नई गति     रिपोर्ट अभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग