ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव सम्पन्न, संगठन विस्तार का लिया संकल्प

बाबतपुर स्थित केजे होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकार हितों के संघर्ष को बताया प्राथमिकता

 

चोलापुर (वाराणसी)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की प्रबंध कार्यकारिणी समिति ने अपने गठन का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बाबतपुर स्थित केजे होटल में भव्य वार्षिकोत्सव आयोजित किया। इस मौके पर पदाधिकारियों व सदस्यों ने केक काटकर संगठन को और अधिक सशक्त एवं विस्तार देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन ने सदैव ग्रामीण पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष किया है और यह संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि संगठन के प्रयासों का ही परिणाम है कि अब प्रत्येक जिले में प्रशासन और पत्रकार समिति के बीच नियमित बैठकें हो रही हैं, जिससे संवाद और समन्वय मजबूत हुआ है तथा संगठन नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विंध्येश्वरी सिंह ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष सीबी तिवारी द्वारा किया गया। अंत में तहसील अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक विजय विनीत, प्रदेश प्रभारी केएन राय, राजेश अग्रहरि, गजेंद्र सिंह, विकास दत्त मिश्रा, पंधारी वर्मा, नौशाद खां, शैलेंद्र सिंह ‘पिंटू’, रामजी पांडेय, प्रवीण यादव ‘यश’, रिंकू पाठक, अजय सिंह, रमेश शर्मा, दिलीप पटेल, आशीष सिंह, जितेंद्र जायसवाल ‘सपालू’, शिवम गुप्ता, दुर्गेश यादव, संजय अस्थाना, जितेंद्र वर्मा, अमित वर्मा, सुधीर मिश्रा, काशीनाथ पांडेय, संतोष गुप्ता, विवेकानंद पटेल, रंजीत पटेल, शिव तिवारी, राजेश वर्मा, ओमकार भारती, अमित चौहान एवं महेश यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं संगठन के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके साथ ही पूरे आयोजन का वातावरण गरिमामय और प्रेरणादायक बना रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    समृद्ध सिंह का सीबीएसई नेशनल अंडर-19 ईस्ट जोन टीम में चयन

    मदुरै (तमिलनाडु) में राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे क्रिकेट का दम, ईस्ट जोन टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया था क्षेत्र का गौरव     रिपोर्ट विवेक राय  हरहुआ (वाराणसी)। क्षेत्र…

    अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खेवली में मनाया गया बालिका महोत्सव

    बच्चों को शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों पर किया गया जागरूक     रिपोर्ट विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। महिलाओं-बच्चों के खिलाफ हिंसा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समृद्ध सिंह का सीबीएसई नेशनल अंडर-19 ईस्ट जोन टीम में चयन

    समृद्ध सिंह का सीबीएसई नेशनल अंडर-19 ईस्ट जोन टीम में चयन

    अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खेवली में मनाया गया बालिका महोत्सव

    अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खेवली में मनाया गया बालिका महोत्सव

    लाला नगर में लिफ्ट सुविधा वाला फुट ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    लाला नगर में लिफ्ट सुविधा वाला फुट ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    जिलाधिकारी के आश्वासन पर अन्ना ने चौथे दिन तोड़ा आमरण अनशन

    जिलाधिकारी के आश्वासन पर अन्ना ने चौथे दिन तोड़ा आमरण अनशन