शादी की खुशियां मातम में बदलीं: कार्ड बांटने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

चौबेपुर के संदहाँ ओवरब्रिज के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, मौसरा भाई गंभीर घायल; घर में था दो शादियों का माहौल

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। खुशियों से भरे एक परिवार में रविवार की रात ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे घर को गहरे सदमे में डुबो दिया। संदहाँ ओवरब्रिज के पास रिंग रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार सनी उर्फ अनिल (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका मौसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जाता है कि दोनों युवक परिवार में होने वाली शादी की तैयारियों के तहत निमंत्रण पत्र बांटने गौरा कला के नेवादा जा रहे थे। घर में बहन की शादी 4 मई और भाई की शादी 5 मई को तय थी, जिससे पूरे परिवार में उत्सव का माहौल था। लेकिन किसे पता था कि यह सफर कभी खत्म न होने वाले दर्द में बदल जाएगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रिंग रोड पर चढ़ते समय उनकी बाइक बंद पड़ी लेन में बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक सनी परिवार का इकलौता कमाने वाला था और महिंद्रा एजेंसी में मैकेनिक के रूप में कार्यरत था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में जहां शहनाइयों की गूंज होनी थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

स्थानीय लोगों ने घटना के लिए सड़क निर्माण में लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि बंद लेन पर न तो रिफ्लेक्टर लगाए गए थे और न ही कोई चेतावनी संकेत बोर्ड, जिससे यह हादसा हुआ।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बड़ागांव पुलिस ने वारंटी मदन मुरारी को किया गिरफ्तार

    एनबीडब्ल्यू वारंट के तहत पलिया शम्भूपुर से हुई गिरफ्तारी, चेक बाउंस मामले में दर्ज है मुकदमा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के निर्देश पर…

    सेवा संकल्प ट्रॉफी 2026: दिव्यांग खिलाड़ियों के जज्बे ने जीता दिल, बंगाल बना विजेता

    सिगरा स्टेडियम में आयोजित दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कई गणमान्य अतिथि रहे उपस्थित     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लाला नगर में लिफ्ट सुविधा वाला फुट ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    लाला नगर में लिफ्ट सुविधा वाला फुट ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    जिलाधिकारी के आश्वासन पर अन्ना ने चौथे दिन तोड़ा आमरण अनशन

    जिलाधिकारी के आश्वासन पर अन्ना ने चौथे दिन तोड़ा आमरण अनशन

    नवरात्रि-दशहरा पर सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे संचालकों पर होगी कार्रवाई

    नवरात्रि-दशहरा पर सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे संचालकों पर होगी कार्रवाई

    बड़ागांव पुलिस ने वारंटी मदन मुरारी को किया गिरफ्तार

    बड़ागांव पुलिस ने वारंटी मदन मुरारी को किया गिरफ्तार