नशे में धुत युवकों का उत्पात, यातायात सिपाही से मारपीट, वर्दी फाड़ी

चन्द्रा चौराहे पर जाम हटाने पहुंचे सिपाही पर हमला; चार आरोपी हिरासत में, बुलेट बाइक सीज

वाराणसी। शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए रविवार रात चन्द्रा चौराहे पर शराब के नशे में धुत युवकों ने ड्यूटी पर तैनात यातायात सिपाही के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जबकि एक की बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, यातायात सिपाही नितेश कुमार चन्द्रा चौराहे पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान चार युवक नशे की हालत में वहां पहुंचे, जिनकी बाइक एक अन्य वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद मौके पर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते झगड़ा शुरू हो गया, जिससे चौराहे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचे सिपाही के साथ युवकों ने अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि एक युवक खुद को अधिवक्ता बताकर सिपाही को बातचीत के बहाने अलग ले गया, जबकि अन्य युवक एक बाइक सवार की पिटाई करने लगे। जब सिपाही ने हस्तक्षेप कर पीड़ित को बचाने का प्रयास किया, तो चारों युवकों ने मिलकर सिपाही पर हमला कर दिया और उनकी वर्दी तक फाड़ दी।

मामले में अर्दली बाजार निवासी वैभव सिंह, बसही निवासी शशांक सिंह, सरसौली निवासी प्रिंस पटेल और भोजूबीर निवासी अभि पटेल को हिरासत में लिया गया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सिपाही की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। अभि पटेल की बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस की सख्ती को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    विभिन्न स्थानों से पकड़े गए आरोपित, बीएनएसएस की धारा 170 के तहत चालान कर न्यायालय भेजा गया     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और…

    नवरात्रि-दशहरा पर सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे संचालकों पर होगी कार्रवाई

    भदोही कोतवाली में पुलिस ने दुर्गा पूजा समितियों और डीजे संचालकों के साथ की बैठक, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लाला नगर में लिफ्ट सुविधा वाला फुट ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    लाला नगर में लिफ्ट सुविधा वाला फुट ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    जिलाधिकारी के आश्वासन पर अन्ना ने चौथे दिन तोड़ा आमरण अनशन

    जिलाधिकारी के आश्वासन पर अन्ना ने चौथे दिन तोड़ा आमरण अनशन

    नवरात्रि-दशहरा पर सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे संचालकों पर होगी कार्रवाई

    नवरात्रि-दशहरा पर सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे संचालकों पर होगी कार्रवाई

    बड़ागांव पुलिस ने वारंटी मदन मुरारी को किया गिरफ्तार

    बड़ागांव पुलिस ने वारंटी मदन मुरारी को किया गिरफ्तार