अंबेडकर जयंती से पहले वाराणसी पुलिस अलर्ट: सुरक्षा, ट्रैफिक और औद्योगिक क्षेत्रों पर सख्त निगरानी

अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा का फूलपुर-बड़ागांव में निरीक्षण; अवैध अतिक्रमण हटाने, गलत दिशा में चलने वालों पर मुकदमे के निर्देश

 

वाराणसी। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मद्देनज़र कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरि मीणा ने फूलपुर और बड़ागांव थाना क्षेत्रों का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान कर्खियांव चौकी अंतर्गत बनास अमूल डेयरी, गेल (GAIL) और पारले-जी जैसे प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी औद्योगिक इकाइयों में प्रवेश और निकास बिंदुओं पर सख्त चेकिंग सुनिश्चित की जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की जाए। साथ ही, कार्यक्रमों के दौरान यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी डायवर्जन प्लान लागू करने और अतिरिक्त पुलिस बल व मोबाइल पेट्रोलिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

चौकी बाबतपुर क्षेत्र में निरीक्षण के बाद सीसी टीम को ब्रीफ करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन चलाने वालों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए। हाईवे और प्रमुख मार्गों पर सतत पेट्रोलिंग, बॉडी कैमरा और लाउड हेलर के उपयोग को अनिवार्य किया गया। यातायात नियम तोड़ने वालों की काउंसलिंग और कार्रवाई का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से करने पर भी जोर दिया गया।

अतिक्रमण पर सख्ती दिखाते हुए पंचकोसी मार्ग और हरहुआ चौराहे को ‘नो वेंडिंग जोन’ बनाने के निर्देश दिए गए। सड़क किनारे अवैध ठेले-खोमचे हटाने, यू-टर्न विकसित करने और मार्गों को पूरी तरह अवरोध मुक्त रखने पर विशेष जोर दिया गया।

जनजागरूकता बढ़ाने के लिए प्रमुख चौराहों पर बैनर-पोस्टर लगाने, सड़क सुरक्षा नियमों और दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने तथा स्कूल-कॉलेजों व औद्योगिक इकाइयों में अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अलावा, रिंग रोड चौराहों पर रोड मार्किंग, खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, संकेतक और रिफ्लेक्टर लगाने जैसे आधारभूत सुधार कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर विशेष निगरानी रखने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नृपेन्द्र, थाना प्रभारी फूलपुर, बड़ागांव सहित यातायात व सीसी टीम के अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि आदेशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वाराणसी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें, रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि शहर में शांति और सुरक्षा का वातावरण कायम रखा जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    विभिन्न स्थानों से पकड़े गए आरोपित, बीएनएसएस की धारा 170 के तहत चालान कर न्यायालय भेजा गया     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और…

    नवरात्रि-दशहरा पर सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे संचालकों पर होगी कार्रवाई

    भदोही कोतवाली में पुलिस ने दुर्गा पूजा समितियों और डीजे संचालकों के साथ की बैठक, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लाला नगर में लिफ्ट सुविधा वाला फुट ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    लाला नगर में लिफ्ट सुविधा वाला फुट ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    जिलाधिकारी के आश्वासन पर अन्ना ने चौथे दिन तोड़ा आमरण अनशन

    जिलाधिकारी के आश्वासन पर अन्ना ने चौथे दिन तोड़ा आमरण अनशन

    नवरात्रि-दशहरा पर सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे संचालकों पर होगी कार्रवाई

    नवरात्रि-दशहरा पर सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे संचालकों पर होगी कार्रवाई

    बड़ागांव पुलिस ने वारंटी मदन मुरारी को किया गिरफ्तार

    बड़ागांव पुलिस ने वारंटी मदन मुरारी को किया गिरफ्तार