शादी से पहले घर में चोरी: सीढ़ी के रास्ते घुसे चोर, लाखों के जेवर व नकदी पार

चोलापुर के रौना खुर्द में वारदात; 26 अप्रैल को थी शादी, परिवार सोता रहा और चोर साफ कर गए घर

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के रौना खुर्द (चिलबिलवा) में सोमवार रात एक शादी वाले घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव पुत्र राम सकल यादव के घर में 26 अप्रैल को शादी निर्धारित थी, जिसके चलते घर में गहने और नकदी रखी हुई थी। सोमवार रात पूरा परिवार घर में सो रहा था, इसी दौरान चोर सीढ़ी के रास्ते घर में दाखिल हुए और सुनियोजित तरीके से पूरे मकान को खंगाल डाला।

चोरों ने शादी के लिए तैयार किए गए सोने-चांदी के आभूषणों के साथ घर में रखी नकदी भी चुरा ली। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब परिवार के लोग नींद से जागे और घर का सामान बिखरा पाया।

पीड़ित परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामले की लिखित तहरीर चोलापुर थाने में दे दी गई है और पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

शादी से पहले हुई इस वारदात ने परिवार की खुशियों को गहरे सदमे में बदल दिया

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बड़ागांव पुलिस ने वारंटी मदन मुरारी को किया गिरफ्तार

    एनबीडब्ल्यू वारंट के तहत पलिया शम्भूपुर से हुई गिरफ्तारी, चेक बाउंस मामले में दर्ज है मुकदमा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के निर्देश पर…

    सेवा संकल्प ट्रॉफी 2026: दिव्यांग खिलाड़ियों के जज्बे ने जीता दिल, बंगाल बना विजेता

    सिगरा स्टेडियम में आयोजित दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कई गणमान्य अतिथि रहे उपस्थित     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लाला नगर में लिफ्ट सुविधा वाला फुट ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    लाला नगर में लिफ्ट सुविधा वाला फुट ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    जिलाधिकारी के आश्वासन पर अन्ना ने चौथे दिन तोड़ा आमरण अनशन

    जिलाधिकारी के आश्वासन पर अन्ना ने चौथे दिन तोड़ा आमरण अनशन

    नवरात्रि-दशहरा पर सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे संचालकों पर होगी कार्रवाई

    नवरात्रि-दशहरा पर सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे संचालकों पर होगी कार्रवाई

    बड़ागांव पुलिस ने वारंटी मदन मुरारी को किया गिरफ्तार

    बड़ागांव पुलिस ने वारंटी मदन मुरारी को किया गिरफ्तार