कैथी पीपा पुल पर शुरू हुई कुशनिंग, शोर व हादसों से मिलेगी राहत

लोक निर्माण विभाग ने तेज आवाज और कंपन की समस्या पर लिया संज्ञान, मरम्मत कार्य तेज; जल्द सुगम होगा आवागमन

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी): चौबेपुर क्षेत्र के कैथी गांव स्थित वाराणसी और चंदौली को जोड़ने वाले टांडा कलां गंगा पीपा पुल की मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया है। पुल पर वाहनों के आवागमन के दौरान होने वाले तेज शोर और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए विभाग ने कुशनिंग का कार्य युद्धस्तर पर आरंभ कराया है।

जानकारी के अनुसार, पीपा पुल पर लगे लकड़ी के स्लीपरों के बीच अधिक अंतर होने के कारण चार पहिया वाहनों के गुजरने पर पुल में कंपन के साथ तेज आवाज उत्पन्न होती थी। इससे पैदल चलने वाले राहगीरों, विशेषकर बच्चों के लिए खतरा बना रहता था। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बाद विभागीय अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए।

सोमवार को घाट दरोगा बीना सिंह की उपस्थिति में टीम ने कार्य शुरू कराया। कर्मचारियों द्वारा लोहे की पटरी के किनारे बने बड़े गैप को कपड़े और घास से भरकर कुशन तैयार किया जा रहा है। इसके ऊपर बालू डालकर पानी का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे सतह को मजबूत बनाया जा सके।

लोक निर्माण विभाग के अपर अभियंता बी.के. सिंह ने बताया कि पुल से अत्यधिक शोर की शिकायत मिलने के बाद सर्वे कराया गया था। कुशनिंग कार्य पूर्ण होने के बाद न केवल शोर कम होगा, बल्कि वाहनों के झटकों में भी कमी आएगी और आवागमन अधिक सुरक्षित हो सकेगा।

ग्रामीणों ने विभाग की इस पहल का स्वागत करते हुए कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके और आवागमन पूरी तरह सुचारु हो सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही गूंजे जयकारे, परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण संवादों ने दर्शकों को किया रोमांचित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी