जाम के खिलाफ सख्त एक्शन: सड़कों पर उतरे कमिश्नर, 12 किमी पैदल निरीक्षण

RTC योजना के तहत आशापुर से चौकाघाट तक ग्राउंड मॉनिटरिंग; अतिक्रमण, अवैध स्टैंड और नियम तोड़ने वालों पर कड़ा शिकंजा

वाराणसी: शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस महकमा अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। मोहित अग्रवाल और एडीसीपी वरूणा जोन लिपि नागयाच ने खुद सड़कों पर उतरकर यातायात व्यवस्था की कमान संभाल ली है।

RTC (Reducing Traffic Congestion) योजना के तहत दोनों अधिकारियों ने आशापुर से चौकाघाट तक करीब 12 किलोमीटर का पैदल गश्त कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान यातायात के प्रमुख बाधा बिंदुओं की पहचान कर मौके पर ही सुधारात्मक निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कहीं भी अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित थाना प्रभारी की जवाबदेही तय की जाएगी। वहीं, एडीसीपी लिपि नागयाच ने सख्त रुख अपनाते हुए सड़कों पर अवैध ऑटो स्टैंड और ठेला-खुमचा लगाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

अभियान के तहत बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों और रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में चालान और दंडात्मक कार्रवाई तेज कर दी गई है।

अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए हर स्तर पर सख्ती बरती जाएगी। आम नागरिकों से भी यातायात नियमों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही गूंजे जयकारे, परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण संवादों ने दर्शकों को किया रोमांचित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी