अंबेडकर जयंती पर सामने घाट में स्वच्छता अभियान, नमामि गंगे ने दिया संदेश

“स्वच्छता को बनाएं संस्कार” — श्रमदान कर नागरिकों को दिलाया स्वच्छता का संकल्प

वाराणसी : डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर नमामि गंगे के तत्वाधान में सामने घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान “स्वस्थ और समृद्ध भारत के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है” का संदेश देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के तहत नवनिर्मित सामने घाट पर फैले पॉलीथिन, कूड़े-करकट, कपड़े और अन्य गंदगी को श्रमदान के माध्यम से साफ किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर गंदगी न फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में भारतीय संविधान के अनुरूप स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में रहने के अधिकार का संदेश भी दिया गया।

राजेश शुक्ला ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि स्वच्छता को अपने जीवन का संस्कार बनाएं। गंगा और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी है कि हम स्वयं भी स्वच्छता का ध्यान रखें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर सुभाष श्रीवास्तव, के.के. सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, उषा सिंह, राजेंद्र श्रीवास्तव, कांति सिंह, रेखा सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही गूंजे जयकारे, परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण संवादों ने दर्शकों को किया रोमांचित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी