आपस में टकराओगे तो न्याय कहाँ से पाओगे, न धर्म बुरा न कर्म बुरा अगर आ जाए बुराई तो इंसान बुरा – सलमा किन्नर

आपस में टकराओगे तो न्याय कहाँ से पाओगे, न धर्म बुरा न कर्म बुरा अगर आ जाए बुराई तो इंसान बुरा – सलमा किन्नर |

भारत सुन्दर देश हैं जहाँ पर हिन्दू, मुस्लिम, सीख, ईसाई सारे आपस में भाई-भाई – सलमा किन्नर |

 

 

वाराणसी:- किन्नर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमा किन्नर ने चेतगंज स्थित एक रेस्टोरेन्ट मे पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया को बताया कि वर्तमान समय में जो राम मंदिर और मस्जिद के नाम पर राजनीतिक पार्टी वोट बैंक के लिए गंदा खेल खेल रही हैं उससे समाज में कहीं ना कहीं हिंसा फैल रही है जिसका नतीजा यह है की एक धर्म दूसरे धर्म की ना सिर्फ तौहीन कर रहा है,माखौल उड़ा रहा है अपितु एक दूसरे को निचे गिराने में लगा हुआ है | एक दूसरे की कमियों को न सिर्फ गिना रहा है ।

 

बल्कि एक दूसरे पर छींटाकसी कर रहा है लेकिन राजनीतिक पार्टी यह भूल रही हैं कि वह अपने इस खेल के कारण समाज में हिंसा और कट्टरता को बढ़ावा दे रही हैं जिसके कारण आपसी प्रेम, भाईचारा पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है और हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई हम सब है भाई- भाई का नारा बेमानी साबित हो रहा है जो की बंधुता के लिए एक बहुत बड़ा खतरा उत्पन्न कर रही है | भारत में “लोकतंत्र” है जिसमें जनता का जनता के लिए जनता के द्वारा शासन है लेकिन इस तरह की छींटाकसी से बंधुत्व को खतरा और समाज में हिंसा को बढ़ावा देगी लेकिन ट्रांसजेंडर समुदाय इस प्रकार की राजनीति के खिलाफ है |

 

ट्रांसजेंडर समुदाय से संबोधित करते हुए नितिन ने बताया की हमारे समुदाय का अपना कोई धर्म विशेष नहीं है और ना ही हम लोग किसी धर्म विशेष को बढ़ावा देतें है बल्कि मानव होने के नाते, समुदाय का सदस्य होने के नाते हम सब एक समान है और आपस में उसी मानवता के कारण ही एक दूसरे को प्रेम करते हैं, मान- सम्मान देते हैं ।

 

और बराबरी देते हैं हम समाज में भी इसी बराबरी की कल्पना करते हैं और चाहते हैं कि समाज का प्रत्येक इंसान एक दूसरे को न सिर्फ धर्म के आधार पर, जाति के आधार पर, भाषा के आधार पर, लैंगिक पहचान के आधार पर एक दूसरे को जाने या सपोर्ट करें, अपितु मानव होने के नाते एक-दूसरे को प्रेम और सम्मान दें |

 

सलमा और नितिन की बात को जोड़ते हुए विजेता ने बताया कि राजनीतिक पार्टियों अपने वोट के लिए चाहे जितना मंदिर-मस्जिद करें, वोट बैंक के लिए चाहे जितना जातिवाद कर ले लेकिन ट्रांसजेंडर समुदाय सिर्फ मानव धर्म को मानता है, मानव ही उसके लिए सर्वोपरि हैं और यह किसी प्रकार के बंटवारे की राजनीति का सपोर्ट नहीं करेंगे क्योंकि यह समुदाय जिस प्रकार की समानता अपने समुदाय के सदस्यों के बीच में रखता है वैसे ही समानता पूरे समाज में चाहता है और मान सम्मान अधिकार चाहता है |

 

पत्रकार वार्ता मे मुख्य रूप से मुख्य रूप
किन्नर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमा किन्नर,आदित्य ट्रांसजेंडर, कोमल किन्नर,करीना किन्नर, साक्षी किन्नर, आदर्श किन्नर, निहारिका किन्नर सहित इत्यादि किन्नर समाज के लोग उपस्थित रहे|

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी