लेडी सिंघम’ नीतू काद्दयान बनीं गोमती जोन की नई डीसीपी, पारदर्शी पुलिसिंग पर जोर

2020 बैच की तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी ने संभाला कार्यभार, महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को बताया प्राथमिकता

वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के गोमती जोन को नई डीसीपी के रूप में सख्त और तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी नीतू काद्दयान मिली हैं। बुधवार को उन्होंने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। अपने कड़े और प्रभावी कार्यशैली के चलते नीतू काद्दयान ‘लेडी सिंघम’ के नाम से जानी जाती हैं। उनके पदभार संभालते ही जोन में कानून-व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें जागी हैं।

2020 बैच की आईपीएस अधिकारी नीतू काद्दयान मूल रूप से हरियाणा के झज्जर की निवासी हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने वाराणसी में एसीपी चेतगंज के रूप में अपनी पहली तैनाती पाई। इसके बाद वर्ष 2024 में उन्हें अपर पुलिस आयुक्त (वरुणा) बनाया गया। अब उन्हें पदोन्नत कर गोमती जोन की डीसीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद वरिष्ठ पत्रकार विजय लक्ष्मी तिवारी और शुभम वर्मा के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी कार्यालय पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्हें गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। प्रतिनिधिमंडल में सतीश प्रजापति और आकाश गोंड भी शामिल रहे।

डीसीपी नीतू काद्दयान ने कहा कि गोमती जोन में जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराध पर नियंत्रण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने थानों में पारदर्शी पुलिसिंग सुनिश्चित करने, महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने, साइबर अपराध और संगठित अपराध पर प्रभावी कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाने की बात कही।

उन्होंने कहा, “मेरा प्रयास रहेगा कि पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम हो। हर पीड़ित की बात सुनी जाएगी और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही गूंजे जयकारे, परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण संवादों ने दर्शकों को किया रोमांचित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी