डॉ. संध्या यादव को ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज रत्न सम्मान–2026’ से नवाजा गया

शिक्षा, चिकित्सा व समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान; गरीब बस्तियों में नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा बनी पहचान

वाराणसी: शिक्षा, चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ तथा एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संध्या यादव को ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज रत्न सम्मान–2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान एकलव्य शिक्षा एवं सेवा न्यास एवं बृजलोक साहित्य कला अकादमी, आगरा द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रदान किया गया।

डॉ. संध्या यादव ने कम उम्र में ही चिकित्सा के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं। वह नियमित रूप से अपने सहयोगियों के साथ गरीब बस्तियों में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर महिलाओं को मुफ्त परामर्श, जांच और दवाइयां उपलब्ध कराती हैं। इसके साथ ही गांव-गांव जाकर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और रोगों से बचाव के उपाय बताना उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा है।

डॉ. यादव को पूर्व में काशीरत्न सम्मान, गोवर्धन श्री सम्मान, सेवा सम्मान अलंकरण-2021, साहित्य शक्ति सम्मान, अंतरराष्ट्रीय भूषण सम्मान, राम किशुन महतो शिक्षक सम्मान, यूनिवर्सल लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान, सर्वपल्ली राधाकृष्णन अवार्ड और महात्मा गांधी सेवा रत्न सम्मान जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

डॉ. संध्या यादव गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से जागरूक करते हुए आहार के महत्व पर बल देती हैं। उनका कहना है कि शरीर के समुचित विकास और अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे किसी भी परिस्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही गूंजे जयकारे, परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण संवादों ने दर्शकों को किया रोमांचित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी