नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज

परिजनों की तहरीर पर पुलिस सक्रिय, किशोरी की तलाश में जुटी टीम

 

चौबेपुर (वाराणसी): क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, 17 वर्षीय किशोरी को गांव का ही युवक शुभम निषाद उर्फ मखन्चू बीते 4 अप्रैल की रात अपने साथ ले गया। घटना के बाद से किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।

पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर लिया है और किशोरी की तलाश तेज कर दी है।

थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुमार सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस टीम संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है और किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने बाबा कालभैरव व बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था

    षोडशोपचार पूजन और अभिषेक कर देश की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की, सीएम योगी ने अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न भेंटकर किया स्वागत     वाराणसी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और…

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे नए पुलिस कमिश्नर

    आईपीएस किरण एस. ने पूजा-अर्चना कर संभाली जिम्मेदारी, कानून-व्यवस्था मजबूत करने का संकल्प     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। वाराणसी के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर आईपीएस किरण एस. ने पदभार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने बाबा कालभैरव व बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था

    उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने बाबा कालभैरव व बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे नए पुलिस कमिश्नर

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे नए पुलिस कमिश्नर

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    स्कैनर से भुगतान को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, ग्राहक से मारपीट

    स्कैनर से भुगतान को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, ग्राहक से मारपीट

    मकान के सामने खड़ी स्कॉर्पियो लेकर चंपत हुए चोर

    मकान के सामने खड़ी स्कॉर्पियो लेकर चंपत हुए चोर

    नमो घाट पर काशी तमिल संगमम् की मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ

    नमो घाट पर काशी तमिल संगमम् की मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ