बड़ौदा यू पी बैंक द्वारा वृहद् वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन

वाराणसी :- बड़ौदा यू पी बैंक द्वारा चिरईगांव ब्लाक के ग्राम सिवो में वृहद् वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर ग्रामीणों को एक मैजिक शो के माध्यम से कलाकारों द्वारा बैंक की विभिन्न योजनाओं, वित्तीय लेनदेन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, केसीसी, डिजिटल लेनदेन के जोखिम के ज़ोखिम से होने वाले नुकसान के बारे मे बताया गया | उक्त कार्यक्रम में स्थानीय एवं आसपास के क्षेत्र से लगभग 700 ग्रामीणों की सहभागिता रही जिनमें महिलाएं एवं पुरुष दोनों शामिल थे।कार्यक्रम के मुख्य अथिति खंड विकास अधिकारी चिरईगांव राजेश बहादुर सिंह ने ब्लॉक के विकास मे बैंक के योगदान एवं ग्रामीणों को डिजिटल लेनदेन के बारे में जानकारी एवं उससे होने वाले धोखाधड़ी के बारे में जागरूक किया गया | नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधन अनुज सिंह ने किसान क्रेडिट कार्ड एवं स्वयं सहायता समूह पर विस्तृत जानकारी दी | आयोजित ग्राम चौपाल में क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार झा द्वारा मछली पालन, क्रेडिट कार्ड लोन, पशुपालन लोन सहित कई व्यवसाय एवं सभी प्रकार के रोजगार के लिए बैंक द्वारा ऋण के बारे में जानकारी दी।मुख्य प्रबंधक डी.के.तिवारी ने बैंक की विभिन्न ऋण, जमा एव सामाजिक सरक्षा योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं उपस्थित जनसमूह को अधिक से अधिक बैंकिंग योजनाओं का लाभ लेने के लिए उपस्थित ग्रामीणों को बैंक से जुड़ने का आवाहन किया।अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय से कार्यक्रम में उपस्थित विवेक पांडे ने वित्तीय धोखाधड़ी एवं इनसे कैसे बचा जा सकता है इसके प्रति जागरूक किया | वित्तीय साक्षरता सलाहकार दया प्रकाश पाण्डेय द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया वित्तीय समावेशन अधिकारी राकेश कुमार ने ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन से संबंधित जनधन खाता खोलने एवं विभिन्न प्रकार के जमा ऋण योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, बड़ौदा यू पी बैंक उमरहां के शाखा प्रबंधक अभिषेक दुबे ,चंद्रा चौमुहानी शाखा के शाखा प्रबंधक सुधांशु तिवारी संदहा के शाखा प्रबंधक श्री सागर सुमन एवं सिंहपुर के शाखा प्रबंधक मिलन कुमार मिश्रा कॉर्पोरेट कंपनी के जिला समन्वयक श्री अश्वनी पटेल, अरविन्द कुमार, अमन पटेल,अश्वनी राजवंशी, विवेक विश्वकर्मा, मनीष सोनकर एवं बैंक पर्यवेक्षक सुरेन्द्र पाल एवं अनूप शर्मा उपस्थित थे।

SHREE 7NEWS

SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

Related Posts

सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी