चौबेपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत अपनी टीम के साथ बालिकाओं को किया जागरूक

चौबेपुर (वाराणसी) महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में वाराणसी जनपद में विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में आज चौबेपुर थाना क्षेत्र में महिला आरक्षियों और सोनबरसा कंपोज़िट विद्यालय द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें पढने वाली बालिकाओं को शासन की हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी गई।

वहीं चौपाल के माध्यम से बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के विभिन्न संवैधानिक एवं विधिक प्रावधानों जैसे- लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न आदि के साथ-साथ विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड केयर लाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181 आदि के बारे में जानकारी दी गई। बालिकाओं को उनके सशक्तीकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई। उपरोक्त जागरुकता कार्यक्रम में बालिकाओं ने बढ़-चढ़ का भाग लिया।चौबेपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा कंपोज़िट विद्यालय में चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे मुख्यरूप से प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर् राजीव कुमार सिंह, मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो टीम व मुख्य रूप से अवनीश पाठक, आरती गौतम, शशांक वर्मा, नीतू, नीलम, प्रमिला, शुभम सिंह समेत विद्यालय के सभी स्टाप व थाना चौबेपुर की टीम मौजूद रही।

SHREE 7NEWS

SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

Related Posts

सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी