महिला सशक्तिकरण को लेकर भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज

चौबेपुर क्षेत्र में प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने महिलाओं से किया संवाद, प्रस्तावित रैली में बड़ी भागीदारी की अपील

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित काशी दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने चौबेपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में महिलाओं के बीच पहुंचकर जनसंपर्क किया।

प्रदेश मंत्री ने ग्राम सभा शाहपुर, बीकापुर और सोनबरसा में घर-घर जाकर महिलाओं से संवाद स्थापित किया तथा बरेका में आयोजित होने वाली महिला रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह रैली महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।

मीना चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से एकजुट होकर आगे आने की अपील करते हुए कहा कि देश की आधी आबादी होने के बावजूद राजनीति में उनकी भागीदारी अपेक्षाकृत कम है, जिसे अब बदलने की आवश्यकता है।

उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर उनका दृष्टिकोण निराशाजनक रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई काशी से लेकर संसद तक जारी रहेगी और जब तक उन्हें पूर्ण अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा।

इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं और आगामी रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री पवन चौबे, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ‘जित्तू’, पूर्व प्रधान मोहन राजभर, चिंता राजभर, पार्वती राजभर, मंजू सिंह, पूनम श्रीवास्तव, संगीता देवी, सुनीता देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    नमामि गंगे के तत्वावधान में विशेष प्रार्थना, भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को किया गया नमन   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को…

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ किया क्षेत्र भ्रमण, विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों की लगाई फटकार   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा नेता पर हमले के मामले में 10 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    भाजपा नेता पर हमले के मामले में 10 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण

    देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण