काशी में पीएम मोदी का 14 किमी लंबा रोड शो, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

बरेका में 40 हजार महिलाओं से संवाद, कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचेंगे। इस दौरान वह शहर में अब तक का सबसे लंबा करीब 14 किलोमीटर का रोड शो करेंगे, जो बीएलडब्ल्यू से शुरू होकर मंडुवाडीह, लहरतारा, लहुराबीर होते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाएगा।

पहले दिन बरेका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पीएम लगभग 40 हजार महिलाओं से संवाद करेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। 29 अप्रैल की सुबह वह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे।

पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी और स्थानीय प्रशासन ने पूरे रूट का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया है।

शहर में स्वागत की व्यापक तैयारी की गई है। रोड शो के दौरान पांच प्रमुख स्थानों—बनारस रेलवे स्टेशन, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन और काशी विश्वनाथ धाम—पर पीएम का स्वागत किया जाएगा। प्रशासन द्वारा पूरे रूट को सजाया गया है और बरेका में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पंडाल तैयार किया जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 71 गर्भवती महिलाओं की जांच

    9 महिलाएं हाईरिस्क श्रेणी में मिलीं, दो गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल किया गया रेफर     रिपोर्ट : विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर बुधवार को…

    साक्षरता दिवस पर संविधान के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

    “हम और हमारा संविधान” कार्यक्रम में नागरिक अधिकार, कर्तव्य और संवैधानिक मूल्यों की दी जानकारी   रिपोर्ट : विवेक राय नारायणपुर। विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर लोक चेतना समिति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 71 गर्भवती महिलाओं की जांच

    सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 71 गर्भवती महिलाओं की जांच

    साक्षरता दिवस पर संविधान के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

    साक्षरता दिवस पर संविधान के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

    ग्रामीण पत्रकारिता को मजबूत बनाने पर जोर, वाराणसी पहुंचे ओमप्रकाश द्विवेदी

    ग्रामीण पत्रकारिता को मजबूत बनाने पर जोर, वाराणसी पहुंचे ओमप्रकाश द्विवेदी

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा