कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा की पूर्व छात्रा खुशी ने रचा कीर्तिमान, 90% अंक के साथ बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता

गणित में 100 अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव,  शिक्षकों ने सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी एवं सुबास इंटर कॉलेज की छात्रा खुशी राजभर ने बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अपनी मेहनत और लगन के बल पर खुशी ने न केवल उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि गणित विषय में शत-प्रतिशत (100) अंक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है।

जैसे ही इस सफलता की जानकारी कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा की शिक्षिका एवं खुशी की पूर्व कक्षा अध्यापिका प्रीति शुक्ला को मिली, उनकी आंखें खुशी से नम हो उठीं। उन्होंने तत्काल अपनी पूर्व छात्रा को विद्यालय बुलाकर उसका उत्साहवर्धन किया और उसे इंटरमीडिएट की पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खुशी को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सविता सक्सेना सहित अवनीश पाठक, आरती गौतम, पल्लवी मिश्रा, नीतू, नीलम, हनुमान, आशा, प्रतिभा एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
खुशी की इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जाम और अतिक्रमण पर पुलिस आयुक्त सख्त

    नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर होगी कार्रवाई, यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ नियमित अभियान के निर्देश     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु…

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    छह माह में वाराणसी नगर के सभी वार्डों में कार्य पूरा करने के निर्देश, ग्रामीण जल जीवन मिशन की योजनाओं के लिए तय की समयसीमा     रिपोर्ट : विरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जाम और अतिक्रमण पर पुलिस आयुक्त सख्त

    जाम और अतिक्रमण पर पुलिस आयुक्त सख्त

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

    आरएसएमटी में छात्रों को सफल करियर के लिए संचार, नेतृत्व और निर्णय क्षमता का पाठ

    आरएसएमटी में छात्रों को सफल करियर के लिए संचार, नेतृत्व और निर्णय क्षमता का पाठ