28–29 अप्रैल को वाराणसी में सख्त रूट डायवर्जन लागू, वीवीआईपी मूवमेंट के चलते यातायात व्यवस्था बदली

पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट,  कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित, वैकल्पिक रास्तों का करें उपयोग

 

वाराणसी। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे के मद्देनज़र वाराणसी शहर में 28 और 29 अप्रैल को व्यापक रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यातायात पुलिस द्वारा जारी योजना के अनुसार मंगलवार दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक तथा बुधवार सुबह 4 बजे से 10 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह या आंशिक रूप से प्रतिबंधित रहेगी।

बसों के संचालन पर विशेष नियंत्रण

एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा के अनुसार कार्यक्रम में शामिल बसों को छोड़कर सभी रोडवेज, सवारी एवं टूरिस्ट बसों के लिए विशेष डायवर्जन लागू रहेगा।

प्रयागराज, सोनभद्र और मीरजापुर से आने वाली बसों को मोहनसराय अंडरपास से मुड़ैला तिराहा तक भेजकर वापस किया जाएगा।

जौनपुर से आने वाली बसें हरहुआ रिंग रोड अंडरपास तक ही सीमित रहेंगी और काशी कृषक इंटर कॉलेज में पार्क होंगी।

गाजीपुर और आजमगढ़ की बसों को आजमगढ़ रिंग रोड अंडरपास तक रोका जाएगा।

ओवरब्रिज पर किसी भी बस के संचालन की अनुमति नहीं होगी।

 

चार पहिया मालवाहक और भारी वाहनों के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। वीवीआईपी आगमन से दो घंटे पूर्व बाबतपुर क्षेत्र से शहर में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा और वाहनों को बड़ागांव की ओर मोड़ दिया जाएगा। भेलखा हनुमान मंदिर, मुड़ैला, चांदपुर और बौलिया जैसे चौराहों से प्रतिबंधित मार्गों की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।

शहर के प्रमुख इलाकों में कड़ी निगरानी

महमूरगंज, भिखारीपुर, नरिया, चितईपुर, सेंट्रल जेल तिराहा और सर्किट हाउस क्षेत्र में यातायात पूरी तरह नियंत्रित रहेगा। कई स्थानों पर पूर्ण प्रतिबंध जबकि कुछ जगहों पर आंशिक डायवर्जन लागू रहेगा।

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) क्षेत्र में भी सिनेमा हाल तिराहा, सेंट्रल मार्केट और अधिकारी तिराहा से वीवीआईपी रूट की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

 

सुबह के समय काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले मार्गों पर भी विशेष डायवर्जन लागू रहेगा। लकड़मंडी, मलदहिया, पिशाचमोचन, लहुराबीर, मैदागिन और गोदौलिया जैसे प्रमुख क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी। सोनारपुरा और जंगमबाड़ी से भी आवागमन पर रोक रहेगी।

 

राजघाट पुल से सूजाबाद की ओर बुधवार सुबह 10 बजे तक मालवाहक वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा, जिससे शहर के भीतर यातायात दबाव कम किया जा सके।

 

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यात्रा से पहले रूट डायवर्जन की जानकारी अवश्य लें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और समय से पहले घर से निकलें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    ‘बोध–नशा उन्मूलन कार्यक्रम’ और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के बीच दो वर्ष का समझौता, जागरूकता व रोकथाम अभियान को मिलेगा विस्तार   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय नई दिल्ली।…

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    160 मीटर लंबे मार्ग के निर्माण से कॉलोनीवासियों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा, विधायक ने कहा—जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान