भाजपा किसान मोर्चा द्वारा”ग्राम परिक्रमा यात्रा 12 फरवरी कोग्राम भीमचंडी विधानसभा सेवापुरी से होगी शुरू – वृजनन्दन सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा)

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा”ग्राम परिक्रमा यात्रा 12 फरवरी कोग्राम भीमचंडी विधानसभा सेवापुरी से होगी शुरू – वृजनन्दन सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा) |

 

वाराणसी:- भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित होने वाली ग्राम परिक्रमा यात्रा के संदर्भ में 9 फरवरी शुक्रवार को सर्किट हाउस मे किया गया पत्रकार वार्ता का आयोजन | पत्रकार वार्ता मे वृजनन्दन सिंह प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा एवं प्रभारी दक्षिणी विधानसभा वाराणसी ने मीडिया से वार्ता के दौरान बताया की 12 फरवरी 2024 को ग्राम परिक्रमा यात्रा का ग्राम भिमचंडी / पंचायत भवन राजातालाव के बगल में विधान सभा – सेवापुरी वाराणसी से होगा शुभारम्भ |

 

प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा वृजनन्दन सिंह ने मीडिया से कहा की सबका साथ-सबका विकास के मजबूत इरादे से सत्ता में आई हमारी भाजपा सरकार ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश की जनता के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किए हैं और हर बार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक को लाभान्वित किया है |

 

भाजपा के लिए सबसे वंचित और पिछड़े व्यक्ति तक पहुंचना सिर्फ एक चुनावी वादा नहीं, एक संकल्प है किसान सम्मान निधि, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी अनेक योजनाएं इस बात की साक्षी हैं कि मोदी सरकार अंत्योदय के सिद्धांत को समर्पित है |प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि देश में चार प्रमुख वर्ग हैं गरीब, किसान, युवा और महिलाएं और इन वगों का विकास ही समग्र राष्ट्र के विकास का आधार है | 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद, किसानों को केंद्र में रखने वाली कई नीतियों और योजनाओं को लागू किया गया है |

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रायः कहते हैं कि आने वाले 20-25 वर्ष भारत के विकास की यात्रा के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं जो 2047 में शताब्दी वर्ष में पूरी होगी हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है और भारतीय अर्थव्यवस्था में किसानों का अहम योगदान है इसीलिए प्रधानमंत्री जी का मानना है कि विकसित भारत की नींव भी हमारे किसान और मज़दूर भाई ही रखेंगे |

 

इस सत्य को ध्यान में रखकर ही उन्होंने अंतरिम बजट में अनुसंधान और आधुनिक कृषि तकनीकों से सरसों, मूंगफली, तिल, सोयाबीन और सूरजमुखी जैसे तिलहनों में आत्मनिर्भरता हासिल करने की रणनीति बनाने की घोषणा की है एवं मत्स्य सम्पदा योजना को भी आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है | मोदी सरकार किसानों के कल्याण और उत्थान की दिशा में लगातार कार्यरत है तथा अपनी योजनाओं और कार्यों के माध्यम से अनेकों उपलब्धियां भी अर्जित कर रही है उन सभी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा किसान मोर्चा ‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’ का शुभारंभ कर रहा है |

 

इस यात्रा के माध्यम से किसान मोर्चा के कार्यकर्ता दो लाख से अधिक गाँवों में किसानों, मज़दूरों तथा कृषि से जुड़े अन्य वर्गों से संपर्क स्थापित करेंगे और उनसे द्विपक्षीय संवाद के माध्यम से उनकी कृषि से जुड़ी बाधाओं तथा मोदी सरकार से उनकी आकांक्षाओं को समझेंगे साथ ही पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई किसान हितैषी एवं कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें अवगत भी कराएंगे |

 

इस यात्रा का शुभारंभ 12 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर प्रांगण, शुक्रताल से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजकुमार चाहर द्वारा किया जाएगा जिसमें 50,000 से अधिक किसान उपस्थित रहेंगे , साथ ही शुभारंभ कार्यक्रम का देश के सभी संगठनात्मक ज़िलों में LED स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया जायेगा, हर प्रसारण स्थल पर 3000 से अधिक किसानों को आमंत्रित भी किया जाएगा |

 

यात्रा का शुभारम्भ गौ, हल, ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्रों का पूजन करके किया जायेगा | यात्रा के माध्यम से गांव में किसान-मजदूर चौपाल लगाकर पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार के किसान हितैषी गारेंटेड योजनाओं पर चर्चा होगी ,किसानों से स्थानीय समस्याएं एवं आकांक्षाएं जानी जाएंगी और उनके समाधान संबंधित सुझाव भी लिए जाएंगे, तत्पश्चात् डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा यह यात्रा प्रत्येक जिले में प्रतिदिन पांच गांवों में आयोजित की जाएगी | डोर-टू-डोर अभियान के दौरान सरपंचों, पूर्व सैनिकों, धार्मिक गुरुओं, स्थानीय डॉक्टरों, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों, कृषि व्यापारियों, एफ.पी.ओ.प्रमुख, प्रगतिशील किसानों, जैविक खेती करने वाले किसानों, स्थानीय किसान व मजदूर नेताओं और कृषि वैज्ञानिकों जैसे प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क किया जाएगा और उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा | इसके साथ ही लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 संकल्पों को अपनाने का अनुरोध भी किया जाएगा |

 

वह 9 संकल्प हैं जल संरक्षण, ग्राम स्तर पर डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना, स्वच्छता अभियान, बोकल फॉर लोकल (भारत में निर्मित), घरेलू पर्यटन में वृद्धि, जैविक खेती के बारे में जागरूकता, बाजरा जैसे सुपरफूड की खपत को बढ़ावा देना जिससे किसानों की आय दोगुनी की जाए, ग्रामीण खेल और फिटनेस को बढ़ावा देना और आर्थिक रूप से वंचितों की मदद करना | ग्राम परिक्रमा यात्रा अभियान के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए राष्ट्रीय स्तर से ज़िला स्तर तक समितियों का गठन किया गया है, हर समिति के संयोजक किसान मोर्चा के उसी स्तर के अध्यक्ष हैं |

 

पत्रकार वार्ता मे मुख्य रूप से वृजनन्दन सिंह प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा एवं प्रभारी दक्षिणी विधानसभा वाराणसी, राम प्रकाश सिंह (विरु) जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा वाराणसी, डाक्टर जयनाथ मिश्रा क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा, संदीप कुमार सिंह जिला कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा, डाक्टर रविशंकर मिश्रा जिला मंत्री किसान मोर्चा, दीपक कुमार सिंह जिला महामंत्री किसान मोर्चा वाराणसी ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से वृद्ध की मौत, ट्रैक्टर ने कुचला सिर

    विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने जताई आशंका

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टीबी मुक्त भदोही की ओर एक और कदम, 101 मरीजों को मिली पोषण पोटली

    टीबी मुक्त भदोही की ओर एक और कदम, 101 मरीजों को मिली पोषण पोटली

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से वृद्ध की मौत, ट्रैक्टर ने कुचला सिर

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से वृद्ध की मौत, ट्रैक्टर ने कुचला सिर

    विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने जताई आशंका

    विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने जताई आशंका

    यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर लौटे शिवेंद्र, बाबतपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर लौटे शिवेंद्र, बाबतपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    कैंट स्टेशन की गंदगी देख भड़के डीआरएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    कैंट स्टेशन की गंदगी देख भड़के डीआरएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    सीमेंट लदा वाहन ट्रामा सेंटर मार्ग पर धंसा, घंटों तक लगा रहा जाम

    सीमेंट लदा वाहन ट्रामा सेंटर मार्ग पर धंसा, घंटों तक लगा रहा जाम