पीएम मोदी ने चंद्रावती घाट व कादीपुर आरओबी का किया लोकार्पण, चौबेपुर को मिली विकास की नई रफ्तार

 17 करोड़ से बना गंगा घाट श्रद्धालुओं के लिए खुला, 56 करोड़ का ओवरब्रिज जाम से दिलाएगा राहत

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) से वर्चुअल माध्यम के जरिए जैन तीर्थस्थल चंद्रावती में निर्मित भव्य गंगा घाट तथा बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर कादीपुर रेलवे स्टेशन के समीप बने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का लोकार्पण किया। इन दोनों परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

 

करीब 17.07 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 200 मीटर लंबा चंद्रावती गंगा घाट अब श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु की जन्मस्थली होने के कारण इस स्थल का धार्मिक महत्व पहले से ही विशेष रहा है, जिसे अब आधुनिक घाट के निर्माण से और मजबूती मिली है।

 

लगभग 56 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कादीपुर रेलवे ओवरब्रिज के चालू होने से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इससे आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों का समय भी बचेगा।

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से चौबेपुर क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

वहीं स्थानीय स्तर पर भी लोगों ने इसे लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने के रूप में देखा।

 

ग्रामीणों का मानना है कि चंद्रावती घाट के विकसित होने से यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

कैथी निवासी उपेंद्र दुबे ने कहा कि घाट बनने से क्षेत्र की पहचान बढ़ेगी, जबकि ओवरब्रिज से यातायात सुगम होगा।

सोनी सेठ और राहुल सेठ ने भी खुशी जताते हुए कहा कि अब क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत हुई है।

 

चंद्रावती घाट और कादीपुर आरओबी के लोकार्पण से चौबेपुर क्षेत्र को धार्मिक, पर्यटन और यातायात के क्षेत्र में नई पहचान मिलने की उम्मीद है। ये परियोजनाएं न केवल सुविधा बढ़ाएंगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति प्रदान करेंगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    ‘बोध–नशा उन्मूलन कार्यक्रम’ और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के बीच दो वर्ष का समझौता, जागरूकता व रोकथाम अभियान को मिलेगा विस्तार   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय नई दिल्ली।…

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    160 मीटर लंबे मार्ग के निर्माण से कॉलोनीवासियों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा, विधायक ने कहा—जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान