विश्व कार्यस्थल सुरक्षा दिवस पर एचजी स्कूल में मॉक ड्रिल, बच्चों को सिखाई आपदा से निपटने की तकनीक

हूटर बजते ही सुरक्षित निकासी का अभ्यास, भूकंप और आग जैसी आपदाओं से बचाव के दिए गए टिप्स

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एचजी स्कूल, डुबकियां में मंगलवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के माध्यम से विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया सिखाई गई।

विद्यालय में नियमित कक्षाएं संचालित हो रही थीं कि अचानक खतरे का संकेत देते हुए हूटर बज उठा। संकेत मिलते ही सभी छात्र-छात्राओं ने बिना घबराहट के अपने-अपने नजदीकी दरवाजों का उपयोग करते हुए तेजी से बाहर निकलकर खेल मैदान में एकत्रित होकर अनुशासन का परिचय दिया।

इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भूकंप, आग और अन्य आपात स्थितियों के दौरान सुरक्षित रहने और शीघ्र निकासी के तरीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था। बच्चों को बताया गया कि संकट के समय संयम और सतर्कता सबसे जरूरी होती है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अंबिका प्रसाद गौड़ ने अपने संबोधन में सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसी मॉक ड्रिल बच्चों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाती हैं और जीवन रक्षक साबित होती हैं।

मॉक ड्रिल के जरिए विद्यार्थियों में आपातकालीन स्थितियों से निपटने की समझ विकसित हुई। विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    ‘बोध–नशा उन्मूलन कार्यक्रम’ और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के बीच दो वर्ष का समझौता, जागरूकता व रोकथाम अभियान को मिलेगा विस्तार   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय नई दिल्ली।…

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    160 मीटर लंबे मार्ग के निर्माण से कॉलोनीवासियों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा, विधायक ने कहा—जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान