आंधी-बारिश का कहर: बिजली व्यवस्था ध्वस्त, कई गांवों में छाया अंधकार

पेड़ गिरने और तार टूटने से आपूर्ति ठप, मरम्मत में जुटा विभाग; जल्द बहाली का आश्वासन

 वाराणसी (चिरईगांव) विकास खंड क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाद आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे विद्युत तार टूट गए और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। परिणामस्वरूप दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और ग्रामीण इलाकों में अंधेरा फैल गया।

विद्युत उपकेंद्र जाल्हूपुर अंतर्गत मुस्तफाबाद में दो बिजली के खंभे टूट जाने से आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। वहीं बभनपुरा में पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हुई, जबकि रमना गांव में तार टूटने के कारण बिजली आपूर्ति बंद हो गई।

अवर अभियंता राजकुमार ने बताया कि तेज आंधी-पानी के कारण कई जगहों पर ब्रेकडाउन की स्थिति बनी है। सुरक्षा कारणों से फिलहाल मुख्य आपूर्ति बंद कर दी गई है। विभागीय टीमें फाल्ट का पता लगाकर मरम्मत कार्य में तेजी से जुटी हैं। अधिकारियों के अनुसार, जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    ‘बोध–नशा उन्मूलन कार्यक्रम’ और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के बीच दो वर्ष का समझौता, जागरूकता व रोकथाम अभियान को मिलेगा विस्तार   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय नई दिल्ली।…

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    160 मीटर लंबे मार्ग के निर्माण से कॉलोनीवासियों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा, विधायक ने कहा—जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान