मनीष हत्याकांड में फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

5 मुख्य अभियुक्त अब भी पुलिस की पकड़ से दूर, लगातार दबिश के बावजूद नहीं मिली सफलता

पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर में हुए चर्चित मनीष सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे पांच मुख्य अभियुक्तों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए प्रत्येक पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। यह कार्रवाई आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के उद्देश्य से की गई है।

गौरतलब है कि कार की टक्कर से एक महिला के घायल होने के बाद आक्रोशित भीड़ ने मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं—190, 191(2), 103(2), 324(5), 3(5)—के तहत 8 नामजद और 7 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि पांच वांछित अभियुक्त—आशीष राजभर, मनीष राजभर, दीपक राजभर, गोविंद राजभर और नागेंद्र राजभर (सभी निवासी घमहापुर)—घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं।

पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। न तो आरोपी गिरफ्तार हो पा रहे हैं और न ही उन्होंने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है।

गोमती जोन की डीसीपी नीतू कादयान के निर्देश पर इन सभी फरार अभियुक्तों पर इनाम घोषित किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    ‘बोध–नशा उन्मूलन कार्यक्रम’ और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के बीच दो वर्ष का समझौता, जागरूकता व रोकथाम अभियान को मिलेगा विस्तार   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय नई दिल्ली।…

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    160 मीटर लंबे मार्ग के निर्माण से कॉलोनीवासियों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा, विधायक ने कहा—जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान