हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वृहद रोजगार मेला, 202 छात्रों का चयन

19 कंपनियों की भागीदारी, 396 विद्यार्थियों ने किया पंजीकरण; युवाओं को अवसर का लाभ उठाने की दी सलाह

वाराणसी। हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को सेवा योजना कार्यालय, चौकाघाट के सहयोग से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शेषधर चौबे ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे ऐसे अवसरों का अधिकतम लाभ उठाएं।

मेला प्रभारी दीप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी के आकार पर ध्यान देने के बजाय अनुभव अर्जित करना अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रारंभिक अनुभव भविष्य में बेहतर संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त करता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. विश्वनाथ वर्मा ने की। इस दौरान प्रो. अशोक सिंह (वाणिज्य विभाग) ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में डॉ. दिव्यानी बरनवाल (प्लेसमेंट सेल इंचार्ज), अजय गौतम, शारांश लोहिया एवं डॉ. रविकांत कसौधन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन डॉ. दिव्यानी बरनवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रविकांत कसौधन ने प्रस्तुत किया।

आईक्यूएसी विभाग प्रभारी प्रो. अनिल कुमार ने जानकारी दी कि रोजगार मेले में कुल 19 कंपनियों ने भाग लिया। मेले में 396 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 202 छात्रों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। प्रमुख कंपनियों में एल एंड टी, टाटा कंसल्टेंसी एवं पोखराज सहित अन्य संस्थाएं शामिल रहीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    ‘बोध–नशा उन्मूलन कार्यक्रम’ और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के बीच दो वर्ष का समझौता, जागरूकता व रोकथाम अभियान को मिलेगा विस्तार   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय नई दिल्ली।…

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    160 मीटर लंबे मार्ग के निर्माण से कॉलोनीवासियों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा, विधायक ने कहा—जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान