अचानक बदले मौसम ने दी राहत, आँधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

भीषण गर्मी से मिली राहत, तेज हवाओं व बारिश से बिजली बाधित; कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। बुधवार दोपहर बाद चौबेपुर क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट लेकर लोगों को चौंका दिया। तेज आँधी और घनघोर बारिश के चलते जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं जनजीवन पर इसका व्यापक असर भी देखने को मिला।

अचानक आसमान में काले बादल छा जाने से दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। बाजारों में भी लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति देखने को मिली और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

इस दौरान करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। शाम होते-होते आसमान पूरी तरह बादलों से ढक गया और मौसम का असर लगातार बना रहा।

क्षेत्र के धौरहरा, डूबकियां, कैथी, राजवाड़ी, सोनबरसा, अजांव, कौवापुर और गरथौली समेत कई गांवों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। ग्रामीण इलाकों में भी इस बदले मौसम का प्रभाव साफ तौर पर देखने को मिला।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    करीब दो वर्ष की सेवा के बाद UPSSSC में मिली उपसचिव की नई जिम्मेदारी, मंदिर प्रशासन और श्रद्धालु सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों की रही चर्चा   रिपोर्ट…

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    शुद्ध शाकाहारी भोजन, आरामदायक ठहराव और आयोजन की सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रतिष्ठान का हुआ भव्य उद्घाटन, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद     रिपोर्ट : विवेक राय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन