मनीष सिंह हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले विधायक, 10 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा

मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित मदद; दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन, क्षेत्र में शोक का माहौल

 

वाराणसी (पिंडरा)। पिंडरा विधानसभा के ग्रामसभा घमहापुर में हुई दर्दनाक घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की। पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह एवं सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मृतक मनीष सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और घटना की कड़ी निंदा की।

 

विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काशी आगमन के दौरान घटना से अवगत कराया गया था। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार के लिए 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। इसी क्रम में दोनों विधायकों ने सहायता राशि का प्रमाण पत्र मृतक की दादी को सौंपा।

 

परिजनों से बातचीत के दौरान विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में कानून का राज है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी लेकर निर्देश दिए कि आरोपियों के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई की जाए जो उदाहरण बने।

वहीं विधायक सुशील सिंह ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं है और पीड़ित परिवार को हर स्तर पर न्याय दिलाया जाएगा।

 

पीड़ित परिवार से मिलने के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में घटना की निंदा करते हुए परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक भी उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल देखने को मिला।

अंत में विधायक ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी पीड़ित परिवार की हर जरूरत में वे साथ खड़े रहेंगे। साथ ही प्रशासन को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    ‘बोध–नशा उन्मूलन कार्यक्रम’ और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के बीच दो वर्ष का समझौता, जागरूकता व रोकथाम अभियान को मिलेगा विस्तार   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय नई दिल्ली।…

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    160 मीटर लंबे मार्ग के निर्माण से कॉलोनीवासियों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा, विधायक ने कहा—जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान