राष्ट्रीय सनातन संघ की मंडल समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

नए पदाधिकारियों की घोषणा के साथ सनातन संस्कार अभियान को गांव-गांव पहुंचाने की बनी रणनीति

 

वाराणसी (चोलापुर)। राष्ट्रीय सनातन संघ की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक शनिवार को विकासखंड चोलापुर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल, जिला एवं नगर स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। आयोजन के दौरान संगठन विस्तार, सामाजिक मुद्दों एवं सनातन संस्कार अभियान को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इसके बाद मंडल प्रभारी विजय शंकर चौबे एवं मंडल अध्यक्ष सुमन पांडेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र पांडेय का स्वागत जिला प्रभारी शिवपूजन सिंह एवं जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश चतुर्वेदी द्वारा किया गया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज चौधरी तथा प्रदेश संरक्षक नागेश्वर सिंह का स्वागत नगर अध्यक्ष अवधेश सिंह एवं नगर प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के विभिन्न मुद्दों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

 

बैठक में गौतम खट्टर की रिहाई एवं मनीष सिंह को न्याय दिलाने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने प्रशासन द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की रणनीति तैयार करने पर चर्चा की।

 

बैठक में संगठन विस्तार को गति देते हुए कई नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। राहुल पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष, आनंद राय को मंडल महासचिव, प्रवीण पांडेय को मंडल उपाध्यक्ष, विवेक राय एवं जितेंद्र पांडेय को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं अजय सिंह एवं आनंद मोहन कुशवाहा को जनसंपर्क सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश श्रीवास्तव ने कहा कि सनातन संस्कृति शाश्वत है और समाज को एकजुट रखने का कार्य करती है। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह ने मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज चौधरी ने वाराणसी के प्रत्येक गांव तक संगठन की पहुंच बढ़ाने तथा हर घर से एक सदस्य जोड़ने की योजना रखी।

राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने गांव-गांव में सनातन संस्कार प्रशिक्षण केंद्र स्थापित कर बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने की बात कही। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय ने अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक एकता को सर्वोपरि बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

 

बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय सनातन संघ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मा. इंद्रेश कुमार, अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज तथा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर के मुख्य न्यासी एवं राष्ट्रीय सलाहकार बृजभूषण ओझा के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।

इस अवसर पर सनी कनौजिया, लकी कुमार, धीरेंद्र कुमार, अमित पांडे, राकेश सिंह, बलराम पांडे, संजीव सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे की पहल: श्रद्धालुओं को वितरित किए गए कपड़े के झोले, सिंगल यूज पॉलिथीन से दूरी बनाने का किया आह्वान   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में…

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, मणिकार्णिका घाट पर वैदिक रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार     वाराणसी। थानारामपुर गांव के वरिष्ठ समाजसेवी, प्रख्यात वेदांत पंडित एवं धार्मिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार