मासूमियत पर दरिंदगी का वार: छह वर्षीय बच्ची का अपहरण कर सूखे कुएं में फेंका

स्कूल से घर लौट रही एलकेजी छात्रा को साइकिल सवार युवक उठा ले गया, ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

 

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के कौवापुर गांव में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बसंत पब्लिक स्कूल में एलकेजी की छात्रा छह वर्षीय एकरा, पुत्री इमरान, स्कूल से छुट्टी के बाद पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान एक साइकिल सवार युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ बैठाया और लेकर फरार हो गया।

घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोप है कि युवक बच्ची को छित्तमपुर स्थित डीहबाबा मंदिर के समीप ले गया और वहां करीब 70 फीट गहरे सूखे कुएं में फेंककर फरार हो गया।

 

कुएं से आ रही मासूम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास और जोखिम उठाने के बाद ग्रामीणों ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। बाहर निकालते समय बच्ची बुरी तरह सहमी हुई थी और उसके सिर में गंभीर चोट लगी हुई थी।

ग्रामीणों ने तत्काल बच्ची को निलांश हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे नरपतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर डीसीपी प्रमोद कुमार, एडीसीपी लिपि नाग्याच, एसीपी विद्युत सक्सेना, थाना अध्यक्ष सारनाथ तथा चौबेपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

घटना के बाद ग्रामीणों की तत्परता और साहस की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। यदि समय रहते ग्रामीण मौके पर नहीं पहुंचते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं इस घटना ने क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी