गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

96.99 करोड़ की लागत से 12 माह में तैयार होगी अत्याधुनिक इमारत, महापौर ने गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश

 

वाराणसी। सिगरा स्थित नगर निगम परिसर में पुराने जर्जर भवन की जगह अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए नगर निगम सदन भवन का निर्माण तेजी से शुरू हो गया है। बुधवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की मौजूदगी में परियोजना स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 अप्रैल को बरेका मैदान से वर्चुअल माध्यम से रखी गई आधारशिला का शिलापट्ट स्थापित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ हुआ।

महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में काशी को एक और भव्य एवं आधुनिक सौगात मिलने जा रही है। उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को निर्देशित किया कि निर्धारित 12 माह की समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।

 

नगर निगम का यह नया भवन ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मॉडल के तहत बनाया जाएगा। इसके अंतर्गत भवन की डिजाइनिंग से लेकर निर्माण कार्य तक की संपूर्ण जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की होगी। इससे परियोजना में पारदर्शिता और निर्माण कार्य में तेजी सुनिश्चित की जाएगी।

 

करीब 96.99 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक सदन भवन काशी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित करेगा। भवन को गंगा और काशी की थीम पर डिजाइन किया गया है, जबकि इसका मुख्य स्वरूप शिवलिंग की आकृति से प्रेरित होगा। बी+जी+4 (बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और चार मंजिला) संरचना वाले इस भवन में आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया जाएगा।

 

परियोजना के तहत भवन के भूतल पर रिकॉर्ड रूम, कैश काउंटर, मीटिंग रूम और ग्रीन रूम जैसी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। नगर निगम प्रशासन का दावा है कि नए भवन के निर्माण से नागरिक सेवाओं को और अधिक व्यवस्थित एवं सुगम बनाया जा सकेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    UGC, SC/ST Act और आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर शास्त्री घाट क्षेत्र में जारी आंदोलन के अगले चरण का ऐलान     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। UGC, SC/ST Act…

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    चोलापुर के विभिन्न विद्यालयों में 15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षर शिक्षार्थियों ने लिया हिस्सा, पढ़ने-लिखने और संख्यात्मक ज्ञान का हुआ आकलन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता