ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

बकाया वसूली तेज करने हेतु सचिव ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

 

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) में गुरुवार को एकमुश्त समाधान योजना (ओ.टी.एस.)-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्राधिकरण सभागार में हुई इस बैठक की अध्यक्षता सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने की। बैठक में संपत्ति विभाग, मानचित्र शाखा के कर्मचारी, जोनल अधिकारी एवं अवर अभियंता (जेई) शामिल हुए।

बैठक के दौरान बकाया धनराशि की वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बकायेदारों से सीधे संपर्क स्थापित कर वसूली अभियान को तेज किया जाए। इसके लिए विशेष टीमों के गठन के निर्देश भी दिए गए, जो डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों को ओ.टी.एस.-2026 योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करेंगी।

सचिव डॉ. मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि जो बकायेदार इस योजना का लाभ नहीं लेंगे, उनके खिलाफ भविष्य में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इसे बकायेदारों के लिए राहत का सुनहरा अवसर बताते हुए अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

बैठक में मौजूद जोनल अधिकारियों और जेई को फील्ड में सक्रिय रहकर वसूली कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही चेतावनी दी गई कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में नगर नियोजक प्रभात कुमार, संपत्ति अधिकारी रमेश चंद दुबे, विभिन्न सब-जोन के जोनल अधिकारी, अवर अभियंता तथा संपत्ति विभाग के लिपिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    UGC, SC/ST Act और आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर शास्त्री घाट क्षेत्र में जारी आंदोलन के अगले चरण का ऐलान     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। UGC, SC/ST Act…

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    चोलापुर के विभिन्न विद्यालयों में 15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षर शिक्षार्थियों ने लिया हिस्सा, पढ़ने-लिखने और संख्यात्मक ज्ञान का हुआ आकलन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता