जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

बिजली, भूमि विवाद और स्थानांतरण समेत 68 मामलों के निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

वाराणसी। कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बुधवार को गुरुधाम स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में नियमित जनसुनवाई आयोजित की। सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक चली जनसुनवाई में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। विधायक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान जेपीएस नगर, ककरमत्ता निवासी भक्ति शेखर मलिक ने शिकायत की कि उनकी गली से गुजर रहा बिजली का हाईटेंशन तार लोगों के घरों के ऊपर और अंदर से होकर जा रहा है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। इस पर विधायक ने तत्काल अधीक्षण अभियंता से वार्ता कर तार को शीघ्र हटाकर व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए।

वहीं प्रार्थी प्रणव कुमार सिन्हा ने अपनी पुत्री ईशा सिन्हा के चिकित्सकीय कारणों से सोनभद्र से वाराणसी के केंद्रीय विद्यालय में स्थानांतरण की मांग रखी। मामले को मानवीय दृष्टिकोण से देखते हुए विधायक ने केंद्रीय विद्यालय के डीसी से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

इसके अलावा नगवां निवासी संदीप गुप्ता ने न्यायालय में लंबित भूमि विवाद के बीच विपक्षी पर दीवार तोड़कर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। इस शिकायत पर विधायक ने मंडुआडीह थाना प्रभारी को जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान कुल लगभग 68 लोगों की समस्याएं सुनी गईं और अधिकांश मामलों में संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर कुशाग्र श्रीवास्तव, अभिषेक, शिवांग एवं रितिक मिश्रा सहित अन्य सहयोगी भी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    UGC, SC/ST Act और आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर शास्त्री घाट क्षेत्र में जारी आंदोलन के अगले चरण का ऐलान     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। UGC, SC/ST Act…

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    चोलापुर के विभिन्न विद्यालयों में 15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षर शिक्षार्थियों ने लिया हिस्सा, पढ़ने-लिखने और संख्यात्मक ज्ञान का हुआ आकलन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता