बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। देर रात बदले की नीयत से हमलावरों ने 25 वर्षीय रोहित राजभर की लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।

बुधवार सुबह शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर एडीएम आलोक वर्मा, एडीसीपी और एसीपी राजातालाब मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।

मृतक रोहित राजभर मूल रूप से जौनपुर के चंदवक क्षेत्र का निवासी था और सारनाथ के कस्तमपुरा में अपने ननिहाल में रह रहा था। परिजनों का आरोप है कि रोहित को पहले से सोशल मीडिया के जरिए धमकियां मिल रही थीं।

पुलिस ने मृतक के भाई किशन राजभर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    UGC, SC/ST Act और आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर शास्त्री घाट क्षेत्र में जारी आंदोलन के अगले चरण का ऐलान     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। UGC, SC/ST Act…

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    चोलापुर के विभिन्न विद्यालयों में 15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षर शिक्षार्थियों ने लिया हिस्सा, पढ़ने-लिखने और संख्यात्मक ज्ञान का हुआ आकलन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता