जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बैरक, किचन और शौचालय का लिया जायजा

 

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने गुरुवार को चौकाघाट स्थित जिला कारागार का निरीक्षण कर महिला बंदियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महिला बैरक, किचन और शौचालय का निरीक्षण किया तथा महिला बंदियों से सीधे बातचीत कर सुविधाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान आयोग अध्यक्ष ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि महिला बंदियों को जेल मैनुअल के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

 

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिला बैरक में निरुद्ध महिलाओं और उनके साथ रह रहे बच्चों को फल, मिष्ठान और खिलौनों का वितरण भी किया। उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

साथ ही बच्चों के खान-पान, दूध और अन्य आवश्यक सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न होने देने की हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन महिलाओं और बच्चों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाए।

 

गीता विश्वकर्मा ने महिला बंदियों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता को महत्वपूर्ण बताते हुए जेल प्रशासन को कौशल विकास आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं किसी प्रकार का कार्य कर आय अर्जित कर रही हैं, उन्हें अपनी आय सुरक्षित रखने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जाए।

उन्होंने महिला बंदियों को हुनरमंद बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर बल दिया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्र समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    UGC, SC/ST Act और आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर शास्त्री घाट क्षेत्र में जारी आंदोलन के अगले चरण का ऐलान     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। UGC, SC/ST Act…

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    चोलापुर के विभिन्न विद्यालयों में 15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षर शिक्षार्थियों ने लिया हिस्सा, पढ़ने-लिखने और संख्यात्मक ज्ञान का हुआ आकलन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता