चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

कंदवा में 15 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा, टिनशेड और कच्ची दीवार ध्वस्त

 

वाराणसी। चकबंदी न्यायालय के फैसले के बाद नगर निगम ने गुरुवार को कंदवा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया। हाइवे से सटी आठ बिस्वा भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए निगम की टीम ने अभियान चलाकर टिनशेड, कच्ची दीवार और भूसा रखकर किए गए कब्जे को ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। नगर निगम की टीम भारी संख्या में मौके पर पहुंची और पूरी जमीन को कब्जामुक्त कर अपने अधिकार में ले लिया।

जानकारी के अनुसार कंदवा क्षेत्र की यह बेशकीमती जमीन लंबे समय से विवादित थी। मामले की सुनवाई चकबंदी अधिकारी, बंदोबस्त अधिकारी और उपसंचालक चकबंदी न्यायालय में चल रही थी। हाल ही में न्यायालय ने सभी पक्षों की सुनवाई के बाद उक्त भूमि को बंजर एवं सरकारी संपत्ति घोषित कर दिया।

न्यायालय के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया कि भूमि शहरी सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आती है, इसलिए इसका पूर्ण स्वामित्व नगर निगम को प्राप्त होगा। आदेश मिलते ही निगम प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार कुछ लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर कच्ची दीवार खड़ी कर अस्थायी टिनशेड डाल दिया गया था। कब्जे वाली जमीन का उपयोग अवैध रूप से भूसा रखने और अन्य गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। इसके अलावा आसपास के हिस्से पर भी अतिक्रमण कर कब्जा बढ़ाने का प्रयास किया गया था।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त संगम लाल और सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव के नेतृत्व में प्रवर्तन दल व अतिक्रमण दस्ता मौके पर पहुंचा। टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को हटाकर पूरी जमीन को खाली कराया।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि शहर में सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। निगम प्रशासन लगातार ऐसी जमीनों की पहचान कर रहा है और आगे भी अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    UGC, SC/ST Act और आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर शास्त्री घाट क्षेत्र में जारी आंदोलन के अगले चरण का ऐलान     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। UGC, SC/ST Act…

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    चोलापुर के विभिन्न विद्यालयों में 15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षर शिक्षार्थियों ने लिया हिस्सा, पढ़ने-लिखने और संख्यात्मक ज्ञान का हुआ आकलन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता