महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

लंका के शिवम कॉम्प्लेक्स में मिला शव, नवंबर में होनी थी शादी, एमडी की तैयारी कर रही थीं डॉ. रुचिका मौर्या, पुलिस जांच में जुटी

 

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र स्थित शिवम कॉम्प्लेक्स में सोमवार को एक महिला डॉक्टर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान डॉ. रुचिका मौर्या (30) के रूप में हुई है, जो अपने पिता अधिवक्ता अविंद्र नाथ मौर्या के साथ रहती थीं। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह डॉ. रुचिका ने रोज की तरह अपने पिता को भोजन बनाकर दिया। इसके बाद उनके पिता कचहरी चले गए। देर शाम घर लौटने पर काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार एवं फोरेंसिक टीम ने दरवाजा तुड़वाकर कमरे की जांच की, जहां डॉ. रुचिका का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला।

 

परिजनों के अनुसार, डॉ. रुचिका की सगाई जुलाई माह में और शादी नवंबर में प्रस्तावित थी। उनकी अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। बताया गया कि वह उत्तराखंड के देहरादून स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से वर्ष 2020 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में कार्यरत थीं। हाल ही में वह मुंबई से वाराणसी लौटकर एमडी की तैयारी कर रही थीं।

 

परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि रुचिका दो भाई-बहनों में बड़ी थीं। उनका छोटा भाई मुंबई में नौकरी करता है। वहीं उनकी मां का करीब आठ वर्ष पहले निधन हो चुका है। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है।

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। कमरे से मिले साक्ष्यों और मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं में फलाहार वितरित

    मारकंडेय महादेव मंदिर के पास कांवरियों एवं श्रद्धालुओं का किया गया स्वागत   रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर मारकंडेय महादेव मंदिर के…

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    215 करोड़ की परियोजना से बदलेगा क्षेत्र का स्वरूप, 650 मीटर लंबी आधुनिक सड़क से यातायात होगा सुगम   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत रविवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं में फलाहार वितरित

    सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं में फलाहार वितरित

    सवर्ण समाज मिलन समारोह में साहित्यकार अर्पित सर्वेश सम्मानित

    सवर्ण समाज मिलन समारोह में साहित्यकार अर्पित सर्वेश सम्मानित

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत