15 मई को आरटीओ कार्यालय का घेराव करेगा टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट यूनियन

नए नियमों और लगातार चालान कार्रवाई से परिवहन व्यवसायियों में नाराजगी

 

वाराणसी। बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक नदेसर स्थित अर्बन फूड कोर्ट कैंप कार्यालय में अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि परिवहन विभाग की नीतियों के विरोध में आगामी 15 मई को काजीसराय स्थित आरटीओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और वाहन मालिकों ने आरोप लगाया कि सरकार एवं परिवहन विभाग द्वारा लगातार नए-नए नियम लागू कर मोटर मालिकों को परेशान किया जा रहा है। आए दिन नियमों में बदलाव और भारी-भरकम जुर्माने के कारण बस एवं अन्य व्यावसायिक वाहन संचालक आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्ष 2019 के बाद की बसों और अन्य वाहनों में पैनिक बटन लगाए जाने के आदेश के नाम पर आरटीओ विभाग द्वारा वाहन स्वामियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। परिवहन व्यवसायियों का कहना है कि बिना किसी टैक्स राहत या सरकारी सहायता के वाहन मालिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि आरटीओ अधिकारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को विस्तार से रखा जाएगा और यह पूछा जाएगा कि लगातार बढ़ती लागत और जुर्माने के बीच वाहन मालिक व्यवसाय कैसे चलाएं।

बैठक में परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने यह भी कहा कि आए दिन वाहनों के चालान किए जाने से बस संचालकों और वाहन मालिकों में भारी आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

बैठक के अंत में 7 मई 2026 को दिवंगत हुए साथी त्रिभुवन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
बैठक में मुख्य रूप से प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह, विनोद सिंह, हर्षवर्धन सिंह, पी. रोहित सिंह, विकास सिंह, विशाल राय, प्रवीण श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान