घटिया निर्माण सामग्री पर डूडा की बड़ी कार्रवाई

रामनगर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में अनियमितता मिलने पर दो ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

 

वाराणसी। रामनगर क्षेत्र में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य में कथित रूप से घटिया सामग्री के इस्तेमाल और निर्माण गुणवत्ता में भारी लापरवाही सामने आने के बाद डूडा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। मामले में दो ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। कार्रवाई के बाद निर्माण एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत मिलने पर जांच की गई। जांच में निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई। आरोप है कि ठेकेदारों ने निर्धारित मानकों की अनदेखी करते हुए निम्न स्तरीय सामग्री का प्रयोग किया और कार्य में गंभीर लापरवाही बरती।

डूडा निर्माण खंड-3 के अधिकारी अमर चंद गुप्ता द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि रामनगर के रामपुर क्षेत्र में पारस नाथ गुप्ता आवास से कमल कुमार वर्मा के आवास तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का कार्य ई-निविदा प्रक्रिया के तहत कानपुर की एक फर्म को सौंपा गया था। निर्माण कार्य की समय सीमा 17 फरवरी 2026 निर्धारित थी, लेकिन समय पर कार्य पूर्ण नहीं किया गया।

 

निर्माण कार्य की जांच के दौरान सड़क निर्माण में उपयोग की गई सामग्री मानक के अनुरूप नहीं मिली। साथ ही कार्य की गुणवत्ता भी अत्यंत खराब पाई गई। विभागीय अधिकारियों ने इसे सरकारी धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।

 

डूडा की तहरीर पर रामनगर पुलिस ने संबंधित फर्म के प्रोपराइटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एक सब-इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। वहीं कार्रवाई की प्रतिलिपि जिलाधिकारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को भी भेजी गई है, ताकि आगे की प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सरकारी योजनाओं में गुणवत्ता से समझौता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना