पुरानी रंजिश में युवती पर हमला

धौरहरा बड़की बारी गांव में लाठी-डंडे से मारपीट, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के धौरहरा बड़की बारी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवती के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित अदालत पुत्र सीताराम निवासी धौरहरा बड़की बारी ने चौबेपुर थाने में दी गई शिकायत में बताया कि 10 मई की शाम करीब पांच बजे गांव के ही दीपक कुमार, सीता और संध्या उसके घर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी।

पीड़ित के अनुसार जब परिवार ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी बेटी नीतू कुमारी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में युवती घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

परिजनों का आरोप है कि मारपीट के बाद जाते समय विपक्षियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार,…

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    गोसाईपुर मोहाव में आयोजित कार्यक्रम में माल्यार्पण कर उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया गया याद     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास