ढेहरी टोल प्लाजा पर कर्मी से मारपीट, अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज

पुराना कर्मचारी बताकर दी धमकी, विरोध करने पर की पिटाई; पुलिस जांच में जुटी

(रिपोर्ट विवेक राय)

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के ढेहरी टोल प्लाजा पर कार्यरत एक कर्मचारी के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कई अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चौबेपुर थाना क्षेत्र के भन्दहां कला निवासी सौरभ यादव पुत्र विजई यादव बीते 12 मई से ढेहरी टोल प्लाजा पर कार्यरत हैं। आरोप है कि सोमवार की रात करीब आधा दर्जन से अधिक युवक टोल प्लाजा पहुंचे और स्वयं को वहां का पुराना कर्मचारी बताते हुए अभद्र व्यवहार करने लगे।

पीड़ित का आरोप है कि युवकों ने नए कर्मचारियों को वहां से हट जाने की धमकी दी और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घटना में कर्मचारी को चोटें आईं, जबकि टोल प्लाजा पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद कर्मचारियों में दहशत व्याप्त है।

मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक चोलापुर सधुबन राम गौतम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि ढेहरी टोल प्लाजा पर हाल ही में नए टेंडर प्रक्रिया लागू होने के बाद से स्थानीय ग्रामीणों और टोलकर्मियों के बीच टोल वसूली तथा पास बनाए जाने को लेकर विवाद और तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस हस्तक्षेप के बाद स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    महात्मा गांधी के सत्य-अहिंसा और लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश को किया गया याद     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। गौर गांव स्थित वंशनारायण…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों को जीवन में अपनाने का लिया गया संकल्प     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। भगवती धाम इंटर कॉलेज,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत