सारनाथ में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले 6 गिरफ्तार

बेरोजगार युवाओं से रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी फीस के नाम पर वसूली जा रही थी मोटी रकम

(रिपोर्ट: विवेक राय)

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के नई बाजार इलाके में नौकरी दिलाने के नाम पर संचालित कथित फर्जी कॉल सेंटर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह साइबर थाना और सारनाथ पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया। मौके से लैपटॉप, मोबाइल फोन, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि कॉल सेंटर की आड़ में बेरोजगार युवाओं को बड़ी कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया जाता था। इसके बाद रजिस्ट्रेशन, इंटरव्यू, प्रोसेसिंग और सिक्योरिटी फीस के नाम पर अभ्यर्थियों से हजारों रुपये वसूले जाते थे। आरोप है कि कई युवाओं से करीब 30 हजार रुपये तक की रकम ऐंठी गई।

डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मामले की जांच एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना और थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी को सौंपी गई थी। जांच के दौरान फर्जीवाड़े की पुष्टि होने पर पुलिस ने छापा मारकर आरोपियों को हिरासत में लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरोह सोशल मीडिया और फोन कॉल के जरिए युवाओं को आकर्षक सैलरी वाली नौकरी का लालच देता था। पैसे लेने के बाद या तो फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिए जाते थे या फिर संपर्क पूरी तरह खत्म कर दिया जाता था।

छापेमारी में बरामद दस्तावेजों, बैंक रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नेटवर्क कितने जिलों और राज्यों तक फैला हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर जल्द ही पूरे गिरोह के बड़े खुलासे हो सकते हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्ट्रीट वेंडर्स को मिले सम्मानजनक पहचान, केवल अतिक्रमण के नजरिए से न देखें: मनोज तिवारी

    कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया की संगोष्ठी में बोले भाजपा सांसद; स्वनिधि योजना की उपलब्धियां गिनाईं, वेंडर्स की समस्याएं संसद में उठाने का दिया भरोसा     वाराणसी। स्ट्रीट वेंडर्स देश…

    चंद्रावती पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल

    युवती के सिर में गंभीर चोट, एक युवक का हाथ टूटा; स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के चंद्रावती पेट्रोल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रीट वेंडर्स को मिले सम्मानजनक पहचान, केवल अतिक्रमण के नजरिए से न देखें: मनोज तिवारी

    स्ट्रीट वेंडर्स को मिले सम्मानजनक पहचान, केवल अतिक्रमण के नजरिए से न देखें: मनोज तिवारी

    चंद्रावती पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल

    चंद्रावती पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल

    सौरभ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, चार नामजद आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

    सौरभ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, चार नामजद आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

    राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त साहित्यकार डॉ. नीरजा माधव के बहुभोज समारोह में जुटीं प्रमुख हस्तियां

    राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त साहित्यकार डॉ. नीरजा माधव के बहुभोज समारोह में जुटीं प्रमुख हस्तियां

    दुष्कर्म मामले में युवक को झूठा फंसाने का आरोप, महिलाओं ने चौबेपुर थाने पर किया प्रदर्शन

    दुष्कर्म मामले में युवक को झूठा फंसाने का आरोप, महिलाओं ने चौबेपुर थाने पर किया प्रदर्शन

    नाबालिग से देह व्यापार कराने के मामले में महिला समेत चार और आरोपी गिरफ्तार

    नाबालिग से देह व्यापार कराने के मामले में महिला समेत चार और आरोपी गिरफ्तार