पिस्टल दिखाकर पेट्रोल भरवाने का आरोप, हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ केस दर्ज

पेट्रोल पंप कर्मचारियों को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू

(रिपोर्ट: विवेक राय)

पिंडरा। सिंधोरा थाना क्षेत्र स्थित वैष्णवी फ्यूल पेट्रोल पंप पर एक हिस्ट्रीशीटर द्वारा कथित तौर पर पिस्टल के बल पर मुफ्त में पेट्रोल भरवाने और कर्मचारियों को धमकाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालक ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार गड़खड़ा निवासी विवेक उपाध्याय उर्फ गोलू शनिवार देर रात पेट्रोल पंप पर पहुंचा। आरोप है कि उसने कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए पिस्टल लहराई और भय का माहौल बनाकर पेट्रोल भरवा लिया। विरोध करने पर कर्मचारियों को गाली-गलौज और धमकी भी दी गई।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पेट्रोल पंप संचालक विशाल कुमार सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में सनशाइन एकेडमी चौबेपुर दूसरे और कंपोजिट विद्यालय बर्थरा खुर्द तीसरे स्थान पर; विजेता टीमों को मिले गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल     रिपोर्ट :…

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान

    EWS सरलीकरण, UGC संशोधन, SC/ST समीक्षा समेत स्वर्ण आयोग व इतिहास संरक्षण के मुद्दों पर जुटाया जनसमर्थन     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। करणी सेना वाराणसी टीम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान